Blog

शराब का पौवा महंगा मिला तो किया विरोध फिर लड़ाई और झगड़ा हुआ और उसके बाद मौत

तिफरा शराब दुकान के पास दो युवक घायल हालत में मिले,एक की इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर तिफरा सब्जी मंडी इलाके में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की लाश और एक गंभीर रूप से घायल युवक खून से लथपथ हालत में मिले। चौंकाने वाली बात ये रही कि इसकी जानकारी पुलिस को मौके पर मौजूद किसी ने नहीं बल्कि एंबुलेंस कर्मियों के जरिए दी गई।रविवार सुबह करीब 4 बजे गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ देर बाद 7 बजे सब्जी मंडी पहुंचे लोगों ने एक अन्य युवक का शव देखा और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मृत युवक के सिर और शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के कुछ घंटे बाद तक मृत युवक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। घायल युवक बोलने की स्थिति में नहीं था, जिससे पुलिस को शुरुआती जांच में काफी परेशानी हुई। लेकिन होश आने के बाद उसने जो बयान दिया, उसने इस पूरे मामले की परतें खोल दीं।घायल किशन यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त शाहिल खटीक के साथ करबला से लूथरा गया था और लौटते वक्त सुबह करीब चार बजे तिफरा सब्जी मंडी पहुंचा। वहां अवैध रूप से चल रहे चखना दुकान के पास शराब बिक्री हो रही थी। दोनों ने जब एक क्वार्टर मांगा तो उनसे 250 रुपये मांगे गए, जिसे लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि वहां मौजूद ब्लैक में शराब बेचने वालों राजू चिल्हर के भाई शाहिल और उसके साथियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। किशन किसी तरह बच गया लेकिन उसका दोस्त शाहिल खटीक वहीं दम तोड़ गया। आरोपियों ने दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया था। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

*नशे का कारोबार करने वाला राजू पहले से जेल में है बंद*

बता दे आरोपी राजू चिल्हर पहले से ही एनडीपीएस मामले में जेल में बंद है जबकि उसका गिरोह बाहर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।तिफरा सब्जी मंडी में खुलेआम अवैध शराब बिक्री और इस तरह की हत्या ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है

*सबसे पहले पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 को सूचना मिली*

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 को सूचना मिली कि शराब दुकान के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान कुछ ही देर बाद फिर से पुलिस को सूचना मिली कि उसी इलाके में एक और युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसके सिर में गहरी चोट थी। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।

*मृतक साहिल और संदेही साहिल की मां एक दूसरे की मित्र*

पुलिस ने बताया कि मृतक साहिल खटीक और साहिल साहू की मां एक दूसरे की मित्र है और एक दूसरे को जानते है।इसके बाद भी यह घटना समझ से परे है।पुलिस ने बताया कि साहिल नाम का
युवक खुद पुलिस को फोन करके सूचना दिया है।लेकिन फिर भी उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

*लूतरा शरीफ से होकर सीधे पहुंचा था सिरगिट्टी शराब दुकान*

मृतक साहिल खटीक के दोस्त किशन जो करबला में रहता है उसने बताया कि वे लोग लूतरा शरीफ से रात तीन बजे बिलासपुर पहुंचे उसके बाद शराब पीने का मन था तो रात को तिफरा शराब खरीदने पहुंचे,जहां ब्लैक में शराब मिलता है तब एक पौवा शराब लिया गया जिसकी कीमत 120 रुपए है लेकिन उसे ढाई सौ में दिया गया।जिससे कारण विवाद हुआ और वे लोग हमको अंधाधुंध मारने लगे।जिसमें साहिल की मौत हुई है।

*सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू*

पुलिस ने बताया कि मामले में सीसीटीवी और आसपास के लोगो से पूछताछ की  जा रही है।यह मामला काफी संदेहास्पद है।इसलिए संदेही को भी थाना में रखा गया है।पुलिस ने यह भी दावा किया है कि मृतक कौन से रास्ते से आया था । सरकंडा और करबला जैसे क्षेत्र को छोड़कर सिरगिट्टी कैसे आया यह जांच का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *