Blog

लमेर के कश्यप फार्म हाउस में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार…..तेलीपारा के रहने वाले जुआरी

कोटा पुलिस ने 69,300 नगद,3 कार और 10 मोबाइल किया जब्त

बिलासपुर ।कोटा पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्यवाही की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्म हाउस में दबिश देकर 9 आरोपियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा। कोटा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।गिरीश कश्यप पिता ध्रुव कश्यप, उम्र 50 वर्ष इमलीपारा ,उधो कश्यप पिता जगन्नाथ कश्यप, उम्र 57 वर्ष तेलीपारा. मनोज कश्यप पिता रामशंकर, उम्र 36 वर्ष, कुदूदण्ड,मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव प्रसाद, उम्र 70 वर्ष, तेलीपारा, कमलेश कश्यप पिता जीयालाल, उम्र 49 वर्ष, मंगला, चन्द्रकांत शर्मा पिता बद्रीप्रसाद शर्मा, उम्र 56 वर्ष, कश्यप कॉलोनी, संतोष कश्यप पिता विषभर कश्यप, उम्र 47 वर्ष, तेलीपारा,राम पटेल पिता पिताम्बर पटेल, उम्र 43 वर्ष, मौहारखार निरतु और विजय सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, रपटा चौक, चांटीडीह शामिल है।बिलासपुर पुलिस ने मौके से 69,300 नगद, 03 कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। कोटा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा, शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *