Blog
खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की आंख में घुसी घंटी

बिलासपुर ।दिवाली के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 10 साल की बच्ची की आंख में पूजा की घंटी घुस गई।
बिलासपुर में दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब मस्तूरी इलाके में खेलते समय 10 साल की एक बच्ची की आंख में घंटी घुस गई। बच्ची पूजा के दौरान घर के आंगन में पटाखे चला रही थी कि अचानक पैर फिसलने से गिर गई और पास में रखी पूजा की घंटी उसकी आंख में जा घुसी। हादसे में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई।घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे और सीटी स्कैन किया। जांच में सामने आया कि घंटी की नोक आंख की झिल्ली को पार करते हुए मस्तिष्क तक पहुंच गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी रही।
