Blog

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष,विधायक के भतीजे समेत जुआ खेलते 14 गिरफ्तार…..रसूखदार जुआरियों को थाना से छोड़ा,फोटो VDO और जानकारी तक देने से बचती रही पुलिस

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी नहीं हुई रसूखदार जुआरियों पर

बिलासपुर।सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा के जीनत पैलेस में दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक शामिल है। जिन्होने अपने आपको। कार्रवाई से बचाने और नाम नहीं आने के लिए एडी चोटी का जोर लगाया।लेकिन किसी की एक नहीं चली,बल्कि सभी पर कार्रवाई हुई।

बता दे सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा के जीनत पैलेस में दबिश देकर 14 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक शामिल है। जुआरियों के कब्जे से दो लाख 17 हजार रुपये जब्त किया है। जुआरियों को खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात जरहाभाठा स्थित जीनत पैलेस में जुआ की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने शादी घर जीनत पैलेस में दबिश दी। पुलिस की टीम ने पहली मंजिल के रूम नंबर एक की तलाशी ली। कमरे में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास समेत 14 लाेगों को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के कब्जे से दो लाख 17 हजार रुपये जब्त की गई है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए जुआरियों का नाम एवं पता

संतोष कौशिक(57) निवासी ओमनगर जरहाभाठा भाजपा जिला उपाध्यक्ष

प्रशांत मूर्ति(59) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर

नैन साहू (41) निवासी रामनगर तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष

नरेंद्र रात्रे (49) निवासी आजाद नगर तखतपुर पूर्व पार्षद का पति भाजपा

जाकीर खान (53) निवासी पाठकपारा तखतपुर भाजपा नेता

मुन्ना श्रीवास (64) निवासी महामायापारा तखतपुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का पति और वर्तमान में पार्षद

पवन पाण्डेय (46) निवासी बेलसरी तखतपुर कांग्रेस नेता

कैलाश देवांगन (40) निवासी होलिका चौक तखतपुर भाजपा पार्षद
बउवा देवांगन (40) निवासी तखतपुर

बल्लू पटेल (32) निवासी दीनदयाल नगर मंगला
क्रेगी मार्टिन (51) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर

देवांश डोरा (26) निवासी विद्यानगर बिलासपुर
विवेक मिश्रा (47) निवासी विद्यानगर बिलासपुर
विशाल सिंह (45) निवासी नेहरू नगर बिलासपुर

फड़ में रखी गई 51,800 की राशि, तथा जुआरियों से 1,65,200 नगद, कुल 2,17,000 रुपए, ताश की गड्डी और एक बेडशीट जप्त किया है। पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया।

पकड़े गए जुआरी राजनीतिक और रसूखदार

जानकारी के अनुसार पकड़े गए कई आरोपी राजनीतिक और सामाजिक रूप से रसूखदार हैं। इनमें एक भाजपा उपाध्यक्ष, तीन नगर पार्षद, और एक विधायक का भतीजा भी शामिल बताया जा रहा है। इस कार्यवाही से शहर के रसूखदार तबके में हड़कंप मच गया है।

जुआरियों को छोड़ने के लिए नेताओं ने किए फोन

सूत्र बता रहे है कि पकड़े गए जुआरियों को छोड़ने के लिए कांग्रेस और भाजपा के दिग्ग्ज नेताओं के थाना और सम्बंधित पुलिस अफसरों के पास फोन किया और जुआरियों को छोड़ने के लिए कहा,लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी बल्कि सभी जुआरियों पर कार्रवाई की।हालाकि इस बीच जुआरियों ने अपने एप्रोच और नेताओं से पहुंच का हवाला भी दिया,इसके बाद पैसों का भी ऑफर दिया लेकिन किसी की दाल नहीं गली।

गरीबों की तस्वीर तत्काल पुलिस ग्रुप और वायरल करती है पुलिस,लेकिन रसूखदारों की तस्वीर देने से बचती रही पुलिस

आमतौर पर देखा गया है कि अगर कोई आम इंसान जुआ खेलते पकड़ाया तो उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी होती है।यही नहीं उसको बदनाम करने के लिए पुलिस ग्रुप में खबर तक डाला जाता है।और तो और फेसबुक के भी वायरल करके जुआरियों के बारे में बताया जाता है।लेकिन जब कोई रसूखदार जुआरी पकड़ाता है तो पुलिस के हाथ पांव फूलने लगते है और फोटो वीडियो देने में कतराती है।पुलिस पूरी कोशिश करती है कि किसी को हवा तक न लगे ।इसलिए शांति से कार्रवाई करके थाना से छोड़ देती है।रसूखदार जुआरियों के खिलाफ किसी तरह का कोई भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करती है जो समझ से परे है।

सीएसपी बोले,कोई भी हो कार्रवाई जरूर होगी

पुलिस अधिकारी निमितेश सिंह का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *