संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती 1 नवंबर को….संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में गायत्री महायज्ञ एवं महा आरती का आयोजन

बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी नामदेव समाज के द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755 वीं जयंती 1 नवंबर दिन शनिवार को मनाई जाएगी। संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में प्रातः 9 ,30 बजे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, संत नामदेव जी महाराज की महा आरती की जाएगी एवं भोग प्रसाद का वितरण होगा। श्री नामदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष एन पी नामदेव, सचिव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने नामदेव समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है की संत नामदेव जी की जयंती पर्व पर आयोजित महायज्ञ एवं महा आरती में अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके पहले 9:00 बजे गोडपारा दरजी मंदिर स्थित संत नामदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन एवं आरती की जाएगी। तत्पश्चात संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर में शिरोमणि नामदेव जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हवन पूजन एवं महा आरती के बाद प्रसाद वितरण कियाजाएगा। सभी प्रबुद्ध जनों से समय पर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।