Blog

जनपद उपाध्यक्ष को बड़े हमले की एक सफ्ताह पहले मिली थी सूचना….एक सफ्ताह पहले प्लान करके मारने की बनाई थी योजना…..और राजनीतिक और प्रभावशाली नामों के सामने आने की चर्चा….कांग्रेस से जुड़े हुए नेताओं का नाम चर्चा में

कटघोरा,गृहग्राम और रायपुर से पकड़े गए आरोपी



दोस्तो और भाइयों को गोलीकांड के लिए किया तैयार

मुख्य आरोपी सहित
सभी को 5 दिनों के रिमांड पर पूछताछ के लिए ली पुलिस

बिलासपुर ।मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस के बाहर हुई अंधाधुंध फायरिंग की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है।एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने इस सनसनीखेज मस्तूरी शूटआउट कांड के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल,कट्टा,मैगजीन, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन सहित बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसमें से मुख्य आरोपी को
एक मंत्री के बंगले से और अन्य आरोपियों को अलग अलग जगहों से पकड़ा गया है।
सनसनीखेज खुलासे में एक बात सामने आई है कि आपसी पुरानी और
वर्चस्व की लड़ाई में पूरी योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है।


बता दे कि मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवार के बीच मस्तूरी क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त, अतिक्रमण और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों ने पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ मस्तूरी और सिविल लाइन थाने में कई अपराध दर्ज कराए थे। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह और उनके सहयोगियों को जान से मारने की साजिश रची थी। उसने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर रेकी की और तय किया कि नितेश सिंह को उसी जगह निशाना बनाया जाएगा जहां वह रोज शाम को बैठता है। 25 अक्टूबर को पहली बार हत्या की योजना बनी थी, लेकिन किसी कारण से यह प्लान असफल रहा। इसके बाद 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी दो मोटरसाइकिलों में सवार होकर मस्तूरी पहुंचे और नितेश सिंह के ऑफिस के बाहर फायर आर्म्स से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी में नितेश सिंह के साथी राजू सिंह और चंद्रकांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।इसमें पुलिस की तत्काल टीम का गठन करके खोजबीन शुरू की गई और आरोपियों को खोज निकाला।

*जनपद उपाध्यक्ष कों पहले से मिली थी सूचना*

पुलिस ने सबसे पहले जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह से बात की,जिसमें पुलिस को लगा चला कि एक सफ्ताह पहले उसे विशाल घोरे ने घर आकर बताया था कि उसके ऊपर जानलेवा हमला होने वाला है।इसलिए सावधान रहे और यह हमला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस से निष्कासित नेता विश्वजीत अनंत करवाने वाला है।जिसके कारण नितेश सतर्क हुआ और सावधान रहा।अन्यथा जान जाने का खतरा बना हुआ था।

*बाइक सवार में पहुंचे चार लोग में तीन ने चलाई गोलियां*

सूत्रों से पता चला है कि बाइक सवार चार लोगों के तीन लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई है।इसमें से एक नाबालिग रहा जो बाइक चला रहा था।गोली चलाने वाले में अरमान,नफीस और चाहत थे।जिन्होने गोलिया चलाई और उसके बाद फरार हुए।इस बीच अरमान के साथ नाबालिग गाड़ी चला रहा था और नफीस के साथ चाहत बैठा हुआ था।

*नफीस को कटघोरा तक छोड़ने गया था चाहत*

सूत्रों ने बताया कि गोली मारने के बाद नफीस को कटघोरा तक छोड़ने के लिए बाइक से चाहत गया हुआ था उसके बाद वापस घर आया और सो गया।इसमें अरमान,चाहत और विश्वजीत सगे भाई है।

*मतीन ने अटल आवास और एक जगह पर गोली मारने की चर्चा की थी*

इस गोलीकांड की घटना में मतीन ने अपने दोस्तों से गोली मारने और हथियार आने की चर्चा अपने दोस्तों से की थी।जिसमें एक दोस्त ने पूरी खबर नितेश को दी,जिससे नितेश सर्तक रहने लगा था।

*गोलीकांड के बाद नाबालिग रायपुर से और पकड़ाया*

मस्तूरी में गोली मारने के बाद नाबालिग सीधे रायपुर भाग गया,और उसके बाद वह कलकत्ता भागने वाला था लेकिन उसके पहले ही लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया।

*मास्टरमाइंड पहले से प्लान बनाकर रायपुर  में छिपा हुआ था*

इस गोलीकांड का मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत जो पहले से ही पूरी तरह से मास्टर पालन बनाकर  रायपुर निकल गया था और इंस्टाग्राम से बात करके पूरा लाइनअप करता था,वह रायपुर में पहले से छिपा हुआ था।ताकि किसी को भनक नहीं लग सके।

*पुरानी रंजिश और मस्तूरी में वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से था विवाद*

मस्तूरी में वर्चस्व और काफी दिनों से चल रहे विवाद को लेकर विश्वजीत अनंत ने योजना बनाई थी।लेकिन हर बार फैल।हो जाता था।इस बार भी योजना बनाकर गोलीमारने का प्लान बनाया और इसके लिए अपने दोस्तों और भाइयों को तैयार किया।ताकि जनपद उपाध्यक्ष का वर्चस्व खत्म हो सके।

*कांग्रेस से जुड़े रहकर भाजपा के नेताओं से बनाई करीबी*

सूत्र बात रहे है कि विश्वजीत कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और भाजपा के दिग्ग्ज नेताओं से भी उसका संबंध है। जिसकी चर्चा बाजारों में गर्म है और कई लोगो के साथ उसकी तस्वीर भी है।

*5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर*

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि पूछताछ बाकी है और इसके लिए आरोपियों को 5 दिनों के लिए कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है।ताकि और भी पूछताछ हो सके।इसके साथ ही और कोई जुड़े हो तो उनका भी नाम सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *