दुकान में रखे 20 किलो वजनी तिजोरी को उठा ले गए चोर
नगदी रकम 5 लाख रुपए रखे हुए थे तिजोरी में
बिलासपुर। मंगला के
टाइल्स दुकान का ताला तोड़कर चोर कुछ नहीं कर सके तो दुकान में रखे तिजोरी को उठा कर ले गए।जिसमें 5 लाख रुपए नगद थे।
मामले की जांच में सिविल लाइन पुलिस जुटी हुई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला चौक के पास संचालित टाइल्स दुकान मे चोरो ने धावा बोला, अकाउंट सेक्शन मे रखे तिजोरी को जब चोर खोल नहीं पाए तो उसे उठाकर आपने साथ ले गए.जिसमे 5 लाख रूपये नगद थे. घटना की दुकान संचालक सत्यजीत राजनकर ने सिविल लाइन पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया.चोरो ने दुकान का छज्जा काटकर सीधे अकाउंट रूम मे प्रवेश किया. पुलिस को शक है कि कोई जानकार व्यक्ति ही घटना को अंजाम दिया होगा। चोरो ने दुकान के भीतर रखे 20 किलो वजनी तिजोरी अपने साथ ले गए।मामले मे पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
बहरहाल सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।