Blog

संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

संत नामदेव भवन में पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ तथा महा आरती की गई प्रसाद का वितरण किया गया

संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती पर नामदेव समाज ने दी बधाई

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली तथा श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा आयोजन

ज्वाला प्रसाद नामदेव, कमल वर्मा ,शिवकुमार वर्मा ने कहा-संत शिरोमणि नामदेव महाराज की भक्ति साहित्य भारतीय समाज एवं संस्कृति की महान देन है जिसने भारत के उत्तर से दक्षिण में एकता समता बंधुता की कड़ियां मजबूत करने में अपूर्व योगदान दिया है

बिलासपुर। संत शिरोमणि नामदेव जयंती के अवसर पर संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में संत नामदेव जी महा आरती, हवन पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। नामदेव समाज के प्रमुख श्री शिव शंकर लाल वर्मा ने गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर संत नामदेव भगवान की पूजा अर्चना कराई। संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती पर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी तथा सभापति विनोद सोनी, पार्षद श्याम साहू अचल दुबे ने, नामदेव समाज को बधाई देते हुए संत नामदेव के द्वारा समाज में फैली कृतियों को दूर करने का जो प्रयास किया गया तथा समाज को एक सूत्र में पिरोकर सभी को संगठित करने का प्रयास किया। आज के कार्यक्रम में हेमंत नामदेव ,सीमा नामदेव, ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके पहले शिवकुमार वर्मा कमल वर्मा तथा अखिल वर्मा समाज के प्रबुद्ध जनों ने गोडपारा स्थित संत नामदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। नामदेव समाज के प्रबुद्ध जनों ने पूजा अर्चना कर संत नामदेव जी को याद किया। श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर तथा अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा संत नामदेव की जयंती पर नामदेव समाज के प्रबुद्ध जनों को बधाई दी। इस अवसर पर ज्वाला प्रसाद नामदेव शिवकुमार वर्मा तथा कमल वर्मा ने संत नामदेव महाराज के द्वारा विश्व बंधुत्व की भावना पर काम करने का संकल्प लेते हुए कहा है कि 1 नवंबर 2025 को संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती हम मना रहे हैं। हमारा भारत वर्ष वह पुण्य भूमि है जिसने अनेकों ऋषि मुनियों संतो एवं महामानव को जन्म दिया है। जिन्होंने परमार्थ परायण जीवन बिताते हुए अनेकों एक विकृत, रूढ़ियों व परंपराओं और अंधविश्वास से सुलझते समाज को उचित मार्गदर्शन दिया। इस श्रृंखला में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का जन्म हुआ।
श्री नामदेव महाराज न केवल भक्त संत थे, अपितु एक उच्च कोटि के कवि भी थे । उनका भक्ति साहित्य भारतीय समाज एवं संस्कृति की महान देन है जिसने भारत के उत्तर से दक्षिण में एकता समता बंधुता की कड़ियां मजबूत करने में अपूर्व योगदान दिया है।
श्री नामदेव गाथा नामक ग्रंथ में इनके द्वारा 100 करोड़ अभगों की रचना की प्रतिज्ञा का उल्लेख प्राप्त होता है ,किंतु उनमें से मात्र 94 करोड़ 79 लाख अभंग पूर्ण हुए,
संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने अभंग रचकर एक और जनता के हृदय क्षेत्र में भक्ति का बीज बोया तो दूसरी ओर समाज में फैली अनेकों कु प्रथाओं व परंपराओं का विरोध भी किया। एक अभंग में उन्होंने जाति-पाति के भेदभाव को तत्वहीन बताया
संत नामदेव ही एक ऐसे भक्त थे जिनका भगवान विट्ठल से कई बार साक्षात्कार हुआ उनके जीवन पर्यंत भक्ति भाव में विभोर होने पर अविश्वसनीय बहुत घटनाएं भी हुई नामदेव महाराज अपना संपूर्ण जीवन को विट्ठल में बनाकर विट्ठल का गुणगान किया भगवान विट्ठल ही उनके आराध्य देव थे। ऐसे ही भगवान विट्ठल के भक्ति तथा जिसने भारत के उत्तर से दक्षिण में एकता समता बंधुता की कड़ियां मजबूत करने में अपूर्व योगदान दिया है। श्री नामदेव गाथा नामक ग्रंथ में इनके द्वारा 100 करोड़ अभांगों की रचना की प्रतिज्ञा का उल्लेख प्राप्त होता है किंतु उनमें से मात्र 94 करोड़ 79 लाख अभंग पूर्ण हुए जो ज्ञान वैराग्य भक्ति प्रेम जीव जगत परंपरागत रूढ़िवाद का बहिष्कार तथा अनेको प्रेरक उपदेशों से ओत-प्रोत है। ऐसे थे हमारे संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज। जिनकी गाथा आज पूरे विश्व में पढ़ी जाती है जानी जाती है।


संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में ज्वाला प्रसाद नामदेव, शिवकुमार वर्मा , फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा, संतोष नामदेव ,राजकुमार राजकुमार चौधरी ,शिवराम चौधरी, अखिल वर्मा, ललन नामदेव , लखन लाल नामदेव संतोष नामदेव,अनिल नामदेव राजेश्वर नामदेव,कैलाश वर्मा, कीर्ति वर्मा ,अखिल वर्मा अलका वर्मा, गणेश नामदेव मोना नामदेव, केपी नामदेव, के पी, नामदेव जेपी नामदेव ,संतोष नामदेव विवेक वर्मा,नेहा वर्मा,,माधुरी,नामदेव, अजय वैद,विनीता वेद, उषा वर्मा, संगीता नामदेव, सुलोचना नामदेव, शोभा नामदेव, सुभान, सुषमा नामदेव, पुष्प लता वर्मा, तरुणा नामदेव, अलका वर्मा, ज्योति नामदेव, चंदा नामदेव, पूनम वर्मा, शारदा नामदेव, लाल सिंह, संतोष नामदेव अशोक,नामदेव, अमित नामदेव, गंगा दिन वर्मा, यशी नामदेव, लेखराज, निक्की वर्मा,अभिजीत वर्मा,अनु लाल नामदेव, गंगा दिन वर्मा, अनिल वर्मा गणेश नामदेव, अलावा काफी संख्या में नामदेव समाज के प्रमोद जनों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *