Blog

सीएम के आगमन से पहले कलेक्टर और एसपी ने रतनपुर में की तैयारियों का जायजा

9 नवंबर को कल्चुरी कलार समाज सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिलासपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह गुरुवार को रतनपुर पहुंचे। उन्होंने महामाया मैदान में होने वाले कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समय सीमा में सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि 9 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *