अमरकंटक एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी
जीआरपी ने दर्ज की शून्य एफआईआर
बिलासपुर।अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री का गुलाबी रंग का लेडीज बैग सफर के दौरान चोरी हो गया। घटना 4 नवंबर की रात करीब 1 बजे की है, जब नरसिंहपुर की रहने वाली श्रीमति सीता कौरव अपने परिवार के साथ कोच एस 2, बर्थ नंबर 1 पर यात्रा कर रही थीं। कटनी स्टेशन के पास जागने पर उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब है।बैग में दो मोबाइल फोन रियलमी और वीवो, ₹2,500 नगद, घर और गाड़ी की चाबियाँ, बैंक पासबुक, पहचान पत्र और स्कूल से जुड़े दस्तावेज थे, जिनकी कुल कीमत करीब ₹27,500 बताई गई है। महिला ने यात्रा पूरी करने के बाद जीआरपी पेन्ड्रारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई, जहाँ से मामला जीआरपी कटनी को स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कटनी स्टेशन पहुंचने पर हुई चोरी की जानकारी
यात्री की कब नींद खुली तब उन्होंने देखा कि उनका बैग उनके पास नहीं है।उन्होंने आसपास के लोगो से भी पूछताछ किया लेकिन कही कुछ पता नहीं चल सका।तब उन्होंने इसकी जानकारी जीआरपी को दी।जीआरपी के इस मामले को लेकर संदेहियों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
बैग में दो मोबाइल, नकदी और अहम दस्तावेज थे
पीड़ित यात्री ने बताया चोरी हुए बैग में नगदी,मोबाइल और दस्तावेज थे,जो जरूरी थे।फिलहाल इसकी सूचना लेकर जीआरपी चोरों की तलाश में जुट गई है।