Blog
नाबालिक बालिका से नजदीकियां बढ़ाकर बातचीत करने के लिए आरोपी ने दिया मोबाईल,फिर किया बलात्कार

शादी करने का प्रलोभन देकर नाबालिक बालिका के साथ आरोपी ने किया बालात्कार
बिलासपुर। नाबालिग बालिका से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल प्रार्थी ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक लड़की के पास मोबाईल मिलने पर मोबाईल के संबंध में पूछताछ किया गया। तब नाबालिग ने बताया कि बहतराई का रहने वाला पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते जान पहचान बनाकर बातचीत करने लगा एवं बातचीत करने के लिए ही मोबाईल को दिया है।और अपने प्रेमजाल में फंसाकर पत्नि बनाकर रखने बात कहते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया है।पीड़िता की शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।