Blog

मैकल परिक्रमा हुआ संपन्न विश्व हिंदू परिषद जिला जीपीएम की टीम बड़ी संख्या में हुए शामिल

जीपीएम।मैकल परिक्रमा हुआ संपन्न जो की 5 नवंबर से प्रारंभ होकर 11 नवंबर तक होना था जो की सफलता के साथ 11 नवंबर को गणेशधुना आश्रम में संपन्न हुआ । मैकल परिक्रमा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक परिक्रमा को पूर्ण किया।इस परिक्रमा में लगातार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला जीपीएम की टीम मैकल परिक्रमा में शामिल होकर स्वागत एवं यात्रियों के सेवा में उपस्थित हुए।यह यात्रा श्री श्री 1008 श्री सीताराम राम महराज जी के आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ ।यात्रा के मार्गदर्शक श्री श्री 108 श्री भगवान दास जी ने समुर्ण यात्रियों और यात्रा में सहयोगियों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया । जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया एवं उनकी टीम का सेवा भाव एवं मां नर्मदा के प्रति भक्ति ने यात्रियों एवं यात्रा के प्रमुखों के लिए एक संबल सिद्ध हुआ।

इस यात्रा में स्वागत एवं सेवा की कड़ी में मुख्य रूप से स्वामी कृष्ण प्रपन्ना चार्य, पुरुषोत्तम नाथ पिपरहा,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया , राजकमल तिवारी,हनुमान गर्ग , बजरंगदल जिला संयोजक सागर पटेल,मातृशक्ति संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका आकांक्षा साहू,सरोज पवार, रामजी श्रीवास,मोहिनीशंकर,प्रकाश साहू,निखिल परिहार,विनय पांडे,शुभम गुप्ता,शिवम् साहू,भूपेंद्र,देवांश,संतोषी साहू, कशिश साहू,संतोषी गोस्वामी,रश्मि बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *