पुरानी रंजिश में ग्रामीणों से मारपीट का मामला,तीन घायल

पुलिस ने मामला किया दर्ज
बिलासपुर ।पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में बुधवार की शाम आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी संजय केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 12 नवंबर को शिवरीनारायण से सामान खरीदकर लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जब वह बसंतपुर स्वागत गेट के पास पहुंचा, तभी ग्राम भुईगांव निवासी सनत यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा और रास्ते में रोककर तुम्हारे गांव के कोई व्यक्ति ने मेरे पिता जी का श्राद्ध वाला घड़ा जिसे पेड़ में लटकाए थे उसे तोड़ दिए है कहते हुए गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
आरोप है कि सनत यादव ने डंडे से जबकि उसके साथियों ने हाथ-मुक्कों से संजय पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रेम पटेल और रामचरण पटेल के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की गई। घटना में तीनों को चोटें आईं तथा आरोपियों ने वहां से गुजर रहे कई लोगों की मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मामले में सनत यादव एवं उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।