वार्डों में नहीं पहुंच रही फॉगिंग मशीनें, बढ़ा मच्छरों का आतंक
बिलासपुर।नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्डों में मच्छरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। निगम की ओर से फॉगिंग मशीनों के माध्यम से लार्वा नाशक छिड़काव की व्यवस्था की जाती है ताकि मच्छरों का प्रकोप रोका जा सके। हर वार्ड के लिए दो फॉगिंग मशीनें तय की गई हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से मशीनें वार्डों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।फॉगिंग बंद रहने के कारण बरसाती मौसम में जमा पानी से मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम पिछले कुछ समय से फॉगिंग कार्य के लिए बार-बार टेंडर निकाल रहा है, लेकिन हर बार टेंडर निरस्त हो जाने से प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। परिणामस्वरूप फॉगिंग का काम केवल वीआईपी क्षेत्रों तक ही सीमित रह गया है।इस स्थिति पर नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और निगम के ढुलमुल रवैये के कारण आम वार्डों में फॉगिंग नहीं हो पा रही है। सभापति ने इस संबंध में आयुक्त को पत्र भेजकर जवाब मांगा है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक पुरानी फॉगिंग व्यवस्था जारी रखने की मांग की है।
वार्डो में मच्छरों का आतंक
फागिंग मशीन के बाद भी मच्छरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।बल्कि हर वार्ड में मच्छरों के काटने से बीमारी और लोग परेशान जरूर हो रहे है जिसके कारण मच्छर मारने की अगरबत्ती का खर्च जरूर बढ़ गया है।
जबकि निगम वार्डो में फागिंग मशीन का उपयोग करता है उसके बाद भी मच्छरों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है।
वर्जन
शहर के वार्डो के मच्छर का प्रकोप बढ़ने की शिकायत मिली है।
इसके लिए फागिंग मशीन से मच्छर मारने और बीमारियों को रोकने अभियान चलाया जा रहा है।
विनोद सोनी
सभापति नगर निगम बिलासपुर