बृहस्पति बाजार में भीषण आग — फल गोदाम समेत कई ठेले जलकर राख…..

रातभर लपटों से मचा हाहाकार, लाखों का नुकसान — शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
बिलासपुर।बृहस्पति बाजार में बुधवार देर रात आग ने तबाही मचा दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते फल गोदाम, ठेले और दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोग अपने सामान तक नहीं बचा पाए।
दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे बाजार में धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही पलों में उसने आस-पास की दुकानों और ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आसमान तक उठती दिखीं और बाजार क्षेत्र में चारों ओर हाहाकार मच गया। मौके पर सिविल लाइन थाना की पेट्रोलिंग टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों का फल और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कई ठेले और दुकानें भी पूरी तरह नष्ट हो गईं। आसपास के लोग अपने स्तर पर भी पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, मगर आग की तीव्रता के आगे सब नाकाम साबित हुए।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। आग लगने के बाद देर रात तक बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया।
*आगजनी की घटना से बाजार व्यापारी सूचना पाकर पहुंचे*
जब बाजार के व्यापारियों को किसी ने फोन करके सूचना दी और आगजनी की घटना की पूरी बात बताई तो व्यापारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई और आनन फानन में अपने दुकान पहुंचे।
और आग बुझाने की भरपूर कोशिश किए लेकिन सफल नहीं हो सके बल्कि आगजनी से सब कुछ जलकर खाक हो गया।
*देर रात घूमने वालो की लगी रही भीड़*
देर रात घूमने वाले जब बृहस्पति बाजार से निकले तो देखे कि आगजनी की घटना हो गई है तो कुछ लाभ आग बुझाने का काम करके लगे तो कुछ लोग खड़े होकर देखने लगे।
इस बीच माहौल बना रहा
वर्जन
आगजनी की घटना की बारीकी से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।आग कैसे लगी है यह अब तक स्पष्ट नहीं है।
निमितेश सिँह
सीएसपी सिविल लाइन थाना