Blog

नगर निगम के कर्मचारी संघ की बैठक में छाया रहा अफसरों की मनमानी का मुद्दा

निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने लिया निर्णय

बिलासपुर।नगर निगम स्वायत्त कर्मचारी संघ की बैठक में जोनल व्यवस्था के बाद बिगड़े हालात,कर्मचारियों को प्रताड़ित कर उन्हें 2 से 3 माह के पारिश्रमिक से वंचित करने, कोर्ट के फैसले और शासन के आदेश के बाद भी स्वछता दीदियों के भविष्य निधि से हो रहे खिलवाड़ को रोकने का मुद्दा गंभीर रूप से छाया रहा। संघ ने इन मांगों को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने और इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

दरअसल स्वामी विवेकानन्द उद्यान में शनिवार को संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिना अधिकार के ज़ोन कमिश्नर द्वारा वाहन चालकों और स्वछता दीदियों को दुसरे जोन में मौखिक ट्रांसफर देने, फिर वहां पारिश्रमिक अटकने और नाम काटके चलता कर अपने करीबियों को गाड़ी चढ़ाने, स्वछता दीदियों के भी इसी नाम से पारिश्रमिक लटकने, पीएफ और अन्य मुद्दों को लेकर संघ के पदाधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों ने अपनी बात रखीं। संघ के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर इन सभी मुद्दों पर आवेदन बना निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने और इज़के बाद भी समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन करने एकस्वर में निर्णय लिया।इस अवसर पर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी लंबित और अधूरे मांगों को पूरा करने की मांग की।

*बोले कर्मचारी हित से जुड़े मामलों में कार्रवाई नही हुई तो करेंगे आंदोलन*

नगर निगम कें कर्मचारियो ने बताया  कि ऐसे कई लंबित और अधूरे मामले है
जिनकी शिकायत करके निराकरण करने की मांग की जा चुकी है
इसके बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई है जिसके कारण आगे की राजनीति बनाई जा रही है।

*कर्मचारियों को बिना अधिकार ट्रांसफर करने और भविष्य निधि पर हुआ चर्चा*

नगर निगम के कर्मचारियों ने यह भी कहा बिना अधिकार के ट्रांसफर करना और कर्मचारियों को बेवजह तंग करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जबकि कई बार आवेदन देकर निवेदन किया गया है कि किसी भी कर्मचारी को बेवजह तंग नहीं किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *