Blog

ब्राह्मण प्रीमियर लीग का स्वरूप बदला, समाज ने ले बड़ा निर्णय, विभूतियों को समर्पित किया जाएगा मैच

समग्र ब्राह्मण समाज संग परशुसेना द्वारा बिलासपुर में आयोजित हो रहे ब्राह्मण प्रीमियर लीग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों के नाम पर क्रिकेट टीमें लांच करने के बाद समाज ने एक और सराहनीय निर्णय लिया है। एक आपात बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लीग का स्वरूप बदलते हुए आयोजन को विभूतियों के नाम समर्पित कर दिया है। जिसके अनुसार अलग-अलग दिन होने वाले सारे मैचों को अलग– अलग विभूतियों को समर्पित किया जाएगा। मैच के दौरान उन विभूतियों का समाज और देश के लिए किए गए योगदान की स्मृति अब ताजा कर लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किया जाएगा। ग्राउंड में उपस्थित दर्शकों के अलावा लाइव टेलीकास्ट के दौरान भी दर्शक मैच के अलावा इन विभूतियों के संबंध में जान गौरवान्वित हो सकेंगे। जिसके चलते इस प्रकार का यह पहला आयोजन बन जाएगा, जिसमें प्रत्येक दिन अलग अलग विभूतियों को मैच समर्पित कर उन्हें याद किया जाएगा।

समग्र ब्राह्मण समाज संग परशुसेना द्वारा आज ब्राह्मण प्रीमियर लीग को लेकर हुए एक आपात बैठक में इस संबंध अत्यंत सराहनीय निर्णय लिया गया है। समिति ने घोषणा की है कि इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के 17/11/25 सोमवार के दिन खेले जाने वाले सभी मैच छत्तीसगढ़ के गौरव, सुप्रसिद्ध हास्य कवि, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे (स्व.) जी को समर्पित किया जाएगा।
यह पहल छत्तीसगढ़ की माटी के महान साहित्यकार, जिन्होंने अपनी विशिष्ट हास्य और व्यंग्य शैली से देश-विदेश में ख्याति अर्जित की, उन्हें एक विनम्र श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित होगी ।

आयोजन समिति के पंडित विनय शर्मा ने इस विषय पर और जानकारी देते हुए कहा, “डॉ. सुरेंद्र दुबे जी ने अपनी कविताओं से छत्तीसगढ़ के हर घर को जोड़ा। उनका व्यक्तित्व और उनकी रचनाएँ हमारी संस्कृति और बौद्धिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। ब्राह्मण प्रीमियर लीग युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, और हम चाहते हैं कि हमारे युवा डॉ. दुबे जी जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा लें, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में ब्राह्मण समाज और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। इस विशेष दिन, हम खेल के मैदान पर उन्हें याद करेंगे और उनकी विरासत को नमन करेंगे।”
यह निर्णय बिलासपुर के ब्राह्मण समाज के बीच सांस्कृतिक चेतना और अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ने की भावना को और मजबूत करेगा।

मैच के दौरान स्वर्गीय पंडित सुरेंद्र दुबे के परिजनों की भी उपस्थिति रहेगी एवं समिति द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।

16 नवंबर को पहला मैच पंडित अमित दुबे के स्वामित्व वाली वल्लभ वल्चर्स तथा पंडित बबला मिश्रा की टीम तिलक टाइगर्स के बीच खेली गई। तिलक टाइगर्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। वल्लभ वल्चर्स ने आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 60 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम तिलक टाइगर्स ने सात ओवरों में तीन विकेट खोकर 64 रन बना लिए। तिलक टाइगर्स ने सात विकेट से मैच जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *