Blog
लिपिक संघ ने संचालक कोष लेखा को सौपा ज्ञापन

अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित करने की मांग
बिलासपुर।छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने अधीनस्थ लेखा परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित करने की मांग को लेकर संचालक कोष लेखा पद्ममनी भोई साहू से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने संचालक महोदया को अवगत कराया कि वर्ष 2016 में अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा आयोजित की गई थी विगत 9 वर्षों से अधिक समय व्यतीत हो जाने से लिपिक संवर्ग के कई कर्मचारी निर्धारित आयु पूर्ण कर चुके है बहुत से लिपिकों के लिए यह अंतिम अवसर है पूर्व में भी समय समय पर निवेदन किया है अभी वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार परीक्षा आयोजित की जानी है अतः परीक्षा तिथि शीघ्र आयोजित किया जाए, संचालक कोष लेखा द्वारा परिक्षा तिथि शीघ्र घोषित करने का आश्वासन संघ को दिया,