Blog

उप सरपंच की धमकी वायरल,सरपंच पति को जान से मारने की दी चेतावनी

पंचायत में हड़कंप,उप सरपंच ने फोन पर दी जानलेवा धमकी….

बिलासपुर ।ग्राम पंचायत भटचौरा में उप सरपंच पर महिला सरपंच के पति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सरपंच परिवार खुलकर सामने आया है और खुद को असुरक्षित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी के ग्राम भटचौरा के उप सरपंच रंजीत कुर्रे ने फोन कॉल पर सरपंच पति के साथ न सिर्फ गाली–गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों के बीच हुई यह बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया में आग की तरह फैल रहा है। वायरल ऑडियो के चलते गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है और लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव में शराब दुकान खोलने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उप सरपंच लगातार दबाव बना रहा था कि पंचायत उसके मुताबिक फैसले ले, लेकिन सरपंच परिवार का कहना है कि वे कानून और नियमों के आधार पर ही काम करना चाहते हैं। इस बात को लेकर उपसरपंच ने रंजिश रखते हुए धमकी दे डाली।धमकी मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुँच चुका है। सरपंच परिवार कलेक्टर कार्यालय भी पहुँचा, जहाँ उन्होंने लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।फिलहाल गांव में माहौल गरम है और ग्रामीण भी इस पूरे विवाद को लेकर बेहद चिंतित हैं। अब सबकी नजर जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि क्या सरपंच परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल पाएगा, और क्या पंचायत में बढ़ते तनाव पर लगाम लग सकेगी।

*राजनीतिक तूफान,उप सरपंच के धमकी ऑडियो से गांव में तनाव*

सरपंच पति का कहना है कि उप सरपंच राजनीतिक पहुंच वाला है जिसके कारण वह धमकी देता है।जिसकी लिखित शिकायत भी हो चुकी है उसके बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है।
अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में सड़क पर उतरकर आंदोलन करना होगा।

*सरपंच परिवार असुरक्षित,कलेक्टर से सुरक्षा की गुहार*

सरपंच परिवार धमकी मिलने के बाद से अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगा है।उनका कहना है कि नियम कानून के हिसाब से ही काम होगा ।लेकिन उप सरपंच अपनी मनमानी करता है और अवैध काम करने के लिए दबाव डालता है जिसके कारण हमेशा विवाद होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *