राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी अंबिकापुर, जनजातीय गौरव दिवस समापन कार्यक्रम में होंगी शामिल

भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा– जनजाति विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश की 75वर्शो की यात्रा में आदिवासी समाज के साथ न्याय करने का काम भाजपा ने किया है, जबकि कांग्रेस आदिवासियों का इस्तेमाल सिर्फ एक वोट बैंक की तरह करती रही, वे बिलासपुर में यहॉ प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार के इर्द गिर्द घुमती रही और इस परिवारवाद की राजनीति की वजह से उन्होंने कभी आदिवासी समाज को मान सम्मान नही दिया जबकि वे मान सम्मान पाने के प्रबल हकदार थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समाज के योगदान को ध्यान में रखते हुए इसे राश्ट्रीय पटल पर लेकर आये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 15 नवम्बर को आदिवासी गौरव दिवस भगवान बिरसा मुॅडा की 150वीं जयंती को समर्पित है। श्री ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय की अहमदाबाद गुजरात के कार्यक्रम में जमकर तारीफ की और बस्तर क्षेत्र में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान केन्द्र की योजनाओं व आदिवासी नेतृत्व को आगे बढ़ाने को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया। प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि बिहार के तिलका मांझी बस्तर के वीर नारायण सिंह, सिंह भूमि के बुधु भगत और जगदलपुर के कई वीरो ने स्वतंत्रता संग्राम और मुगल शासन दोनो के खिलाफ संघर्श में साथ दिया है, किंतु कांग्रेस के इतिहास लेखन में इन योगदानों को उचित स्थान नहीं मिला उन्होंने अरोप लगाया कि नेहरू गांधी परिवार की राजनीति के कारण आदिवासियों को कभी वह पहचान नहीं दी गई जिसके वे पात्र थे।
उन्होंने प्रेसवार्ता में आगे कहा कि राश्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम महिला आदिवासी राश्ट्रपति है किन्तु कांग्रेस ने चुनाव के समय उनका विरोध किया था जो उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ.रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व के कार्यकाल के दौरान आदिवासियों के लिये एकलव्य विद्यालयों की स्थापना प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली में भोजन आवास की व्यवस्था जनजातीय क्षेत्रों में ढांचागत सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया गये। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बस्तर में नक्सलवाद तेजी से कमजोर हुआ है और अब विकास की तेज रफ्तार दिखाई देने लगी है। जनधन योजना वनाधिकारी, जनजातीय उत्थान जैसे कार्यक्रमों से आदिवासी समुदाय पहली बार मुख्यधारा की तेज प्रगति का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा कि 2047 में छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्यों की श्रेणी में होगा और आदिवासी समाज को वह गौरव मिलेगा जिसके लिए प्रधानमंत्री निरंतर प्रयासरत है।
*जनजातीय गौरव दिवस राष्ट्रपति आएंगी अंबिकापुर*
देवलाल ठाकुर ने बताया कि अंबिकापुर में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के समापन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे संभाग में उत्साह का माहौल है। बिरसा मुंडा जयंती से शुरू हुए इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। भाजपा ने पिछले 17 वर्षों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं।
*भाजपा ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए प्रदेश को एक आदिवासी मुख्यमंत्री दिया*
देव लाल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं को जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकारों ने ही किया है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा की सरकार पुनः बनने के बाद पार्टी ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए प्रदेश को एक आदिवासी मुख्यमंत्री दिया,जो स्वयं जनजातीय समाज की आकांक्षाओं और समस्याओं से अवगत हैं। भाजपा की नीति स्पष्ट है कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग सिर्फ योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि राज्य के विकास के मूल आधार हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति के आगमन से जनजातीय गौरव दिवस का महत्व और बढ़ेगा तथा आदिवासी समाज को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
*कांग्रेस नहीं चाहती कि जनजाति के लोगो का विकास हो*
भाजपा प्रवक्ता देवलल ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस खुद नहीं चाहती है कि जनजाति समाज के लोगो का विकास हो और वे लोग आगे बढ़े।यही कारण है कि उन्होंने कभी विकास के बारे में नहीं सोचा।जिसके कारण पिछड़े रहें।कांग्रेसियों ने जनजाति के लोगो को वोट बैंक समझकर सिर्फ इस्तेमाल किया है।लेकिन अब जनजाति के लोगो को समझ आने लगा है कि कौन उनकी भलाई का सोचता है और कौन नहीं।