दिल्ली से पकड़ा गया बड़ा फाइनेंस ठग, 50 से ज्यादा ड्राइवरों को आईफोन और गाड़ी के नाम पर लगाया चूना

ड्राइवरों ने खुद पकड़ कर सौंपा ठग को पुलिस के हवाले,
कई पीड़ितों को थानों से मिल चुकी ‘कोर्ट जाने’ की सलाह…
बिलासपुर।एक बड़ा फाइनेंस फ्रॉड सामने आया है,जहां ड्राइवरों के नाम पर आईफोन और गाड़ियाँ फाइनेंस कर उन्हें बेचने वाला ठग सुवर्णी घोषाल आखिरकार पकड़ा गया। दिल्ली में छिपे आरोपी को खुद पीड़ित ड्राइवरों ने पकड़कर सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया। हैरानी की बात ये है कि 50 से ज्यादा लोगों से ठगी के आरोप के बावजूद पुलिस ने सिर्फ दो मामलों में ही केस दर्ज किया है, बाकी पीड़ितों को पहले की तरह अब भी कोर्ट जाने की सलाह दी जा रही है…..
शिकायत के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार, सुवर्णी घोषाल सरकंडा में टूर एंड ट्रैवल्स का काम करता था और इसी बहाने वह ड्राइवरों के सीधे संपर्क में रहता था। आरोप है कि उसने ड्राइवरों से अच्छे संबंध बनाकर उनके नाम पर 50 से ज्यादा आईफोन फाइनेंस कराए और इन्हें बाजार में 5 से 10 हजार कम कीमत पर बेचकर मोटी कमाई की। सिर्फ यही नहीं, कई ड्राइवरों के नाम पर गाड़ियाँ फाइनेंस करवा कर या निजी गाड़ियाँ ओला-उबर में लगाने के नाम पर लेकर उन्हें गिरवी रख दिया। इसी ठगी की वजह से कई ड्राइवर लाखों रुपये की किस्तें खुद भरने को मजबूर हैं, जबकि पुलिस कई मामलों को हस्तक्षेप योग्य नहीं बताते हुए लौटा चुकी है।पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी की बैंक और आरटीओ से गहरी सेटिंग थी। उसने 26 से ज्यादा बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों से जमकर ठगी की। आरटीओ के दलालों की मदद से फिटनेस, परमिट और ट्रांसफर जैसे दस्तावेज तेजी से तैयार करवा लेता था, जिससे कोई उस पर शक न करे। आरोप है कि उसके फरार होने के बाद उसके साथी उसके नाम की संपत्ति का लेन-देन भी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दो मामलों में अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
*दिल्ली से पकड़ाया आरोपी*
इस मामले में ठगी
के शिकार होने वाले पीड़ितों के पुलिस से ज्यादा अपने ऊपर भरोसा जताया और उसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए मेहनत की,उसके बाद किसी तरह मुखबिर से पता चला कि फरार आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ है।
तब पीड़ितों के किसी तरह खोजकर आरोपी को पकडा और पुलिस को सूचना दी।
वर्जन
क्रिप्टो करंशी का भी लालच देकर और कई तरह के झांसे देकर ठगी किया है पूरी जाँच की जा रही की और इस ठगी की घटना को अंजाम देने मे कितने लोगो का हाथ है।
रजनेश सिँह
एसएसपी बिलासपुर