Blog

एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व अटल बिहारी वाजपेई कुलसचिव तारनीश गौतम को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर।आमदनी चवन्नी खर्चा रूपईया -रंजेश सिंह,
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के नाम पर लाखो रूपये का दुरूपयोग पर रोक एवं भंडार क्रय नियम पालन करने रंजेश सिंह ने अपने साथयो के साथ मिलकर निम्न मुद्दों को कुलसचिव के समक्ष रख कर समस्याओ और खामियों से अवगत कराया –
रंजेश सिंह ने बताया कि बिना निविदा व प्रकाशन प्रक्रिया किये व विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइड पर टेंडर समन्धित सुचना अपलोड किये एवं कार्यपरिषद कि बैठक स्वीकृति और निर्णय के पूर्व ही जारी किये डोम (टेंट )2360000 का टेंडर
अपनी मांग रखते हुऐ प्रदेश सचिव ने कहाँ कि
1) 60लाख से भी अधिक राशि खर्च कर प्रत्येक वर्ष दीक्षात समारोह आयोजन पर तत्काल रोक लगाए अन्य राजकीय विश्वविद्यालय पं रविशंकर यूनिवर्सिटी, हेमचंद यूनिवर्सिटी दुर्ग जैसी प्रक्रिया अपना कर कम से कम व्यव कर छात्राहित हेतू इन पैसो का उपयोग किया जाये,
आपका ध्यान आकर्षण करना चाहूंगा कि आज तारीख तक यूनिवर्सिटी कैंपस में हॉस्टल जैसी सामान्य सुविधा तक उपलब्ध नहीं है इन जैसी तमाम सुविधा से विश्वविद्यालय वंछित है इसी का परिणाम आज तक NAAC करा नहीं पाया है

विश्वविद्यालय प्रबंधन,
आपको ज्ञात होगा पैसे कि ही आभाव में यूनिवर्सिटी कैंप्स के अंदर पुलिस विभाग के लिए क्वाटर हेतू जमीन बिक गयी विश्वविद्यालय प्रबंधन कुछ नहीं कर पायी,
2) दीक्षांत समारोह सहित समस्त खरीदी बिक्री और अन्य कार्य हेतू पूर्ण पारदर्शिता और छात्रों के पैसे के दुरपयोग पर रोक लगाने हेतू भंडार कार्य नियम का पूर्णतः पालन करे ताकि कोई भी आम व्यक्ति भी को जानकारी प्राप्त हो सके और किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचने और भ्रष्टाचार जैसी परिस्थिति निर्मित ना हो,


3) आमदानी के अनुसार कार्यक्रम में खर्च हो अधिकतम विश्वविद्यालय का बजट का उपयोग छात्राहित कार्य हेतू उपयोग हो ऐसी कार्यक्रम में मोटी रकम खर्च का सीधा प्रभाव छात्रों के जेब में पड़ता है और इसी इसी के साथ छात्र बजट ना होने कि वज़ह से अवश्यक सुविद्यायो से भी चूक जा रहें है
इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुऐ त्वरित छात्रहित में निर्णय लेने कि कृपा करे अन्यथा पूर्व कि तरह ही स्थाई कुलसचिव प्राप्त होने के बाद भी विश्वविद्यालय के पैसे का दोहन होगा तो एनएसयूआई के सैकड़ो साथिओं के साथ मै आंदोलन कि और अग्रसर होने हेतू विवश होऊंगा जिसकी पूरी जिम्मेदरी विश्वविद्यालय प्रशासन कि होंगी,


जिसपर कुलसचिव महोदय जी ने तत्काल संज्ञान में लेकर नियन का पालन करने हेतू मौखिक आदेशित किया और दीक्षांत समारोह में हो रहें अत्यधिक व्यय के मामले पर विचार करते हुऐ छात्राहित में उचित निर्णय लेने कि बात कही,
ज्ञापन सौपते हुऐ प्रदेश सचिव एनएसयूआई रंजेश सिंह, पुष्पराज साहू, सुमित ठाकुर, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष सौरभ घृतलाहरे, विनीता विश्वकर्मा, यसोदा वारे, साईना बर्मन, राजा खान, आयुष तिवारी, आदित्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, रेहान खान सहित अन्य छात्रनेता मौजूद रहें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *