Blog
नौकरी से निकाने जाने से नाराज युवक ने चाकू से किया जानलेवा हमला

बिलासपुर । निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को कंपनी वाले ने नौकरी से निकाल दिया।नाराज युवक ने अपने कंपनी कें कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस ने फरार युवक को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया है।
दरअसल बिल्हा के सूरज सिंह खुसरो को उसके साथ काम करने वाले मुकेश कुमार साहू ने नौकरी से निकाले जाने से नाराज होकर चाकू मार दिया है।
चाकू मारने के बाद से वह फरार चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।इसी बीच पुलिस को मुखबिर से पता चला कि फरार आरोपी दगौरी रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय रुम में छुपा हुआ है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया।
पकड़े गए युवक से पूछताछ किया गया जिसने बताया कि नौकरी से निकाले जाने से वह नाराज था।इसलिए नाराज होकर कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया है।पकड़े गए युवक को कोर्ट में पेश करके जेल दाखिल कर दिया गया है।