Blog

तखतपुर में स्टील प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, जनसुनवाई में हंगामा

पानी और प्रदूषण को लेकर विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर । तखतपुर ब्लॉक के ग्राम सकर्रा में
आईएमएईसी स्टील एंड पावर लिमिटेड की स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 19 नवंबर को आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और अपनी समस्याओं को उठाया।ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट लगने से पानी की कमी, प्रदूषण और सड़कों की बदतर स्थिति और बढ़ जाएगी। उन्होंने पहले ही 3 नवंबर को पर्यावरण प्रदूषण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन देकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर जनसुनवाई आयोजित की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की दो नदियों, घोघा और मनियारी का जल गर्मी के दिनों में भी कम हो जाता है और प्लांट शुरू होने के बाद यह संकट और गंभीर हो जाएगा।जनसुनवाई में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोलवासरी और अन्य उद्योगों से किसी भी प्रकार के विकास कार्य या मुआवजा लोकल रहने वाले किसानों और ग्रामीणों को नहीं मिला। नदियों से पानी का दोहन करने की कंपनी की योजना को लेकर ग्रामीणों में भारी असंतोष है। पुलिस ने हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *