Blog

10 साल बाद हुए अधिवक्ता परिषद के चुनाव का नतीजे हुआ घोषित

बिलासपुर की धमाकेदार एंट्री,7 अधिवक्ता परिषद में चयनित…..

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद कराए गए अधिवक्ता परिषद चुनाव के नतीजे आखिरकार घोषित हो गए हैं। करीब 10 साल बाद हुए इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे प्रदेश में हुए मतदान में 13,350 वकीलों ने हिस्सा लिया और नई परिषद के गठन में अपनी भूमिका निभाई।चुनाव परिणामों के अनुसार प्रदेशभर से 25 अधिवक्ता परिषद के लिए निर्वाचित हुए हैं। यह नवगठित परिषद अब अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। परिषद के सदस्य आपसी सहमति से अध्यक्ष का चुनाव करेंगे और विभिन्न कमेटियों का गठन कर राज्यभर के वकीलों से जुड़े मामलों का संचालन संभालेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि परिषद के सक्रिय होने के बाद अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं और नीतियों पर काम और भी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेगा।बिलासपुर ने भी इस चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। जिले से सात अधिवक्ता परिषद सदस्य के रूप में चुने गए हैं।शैलेन्द्र दुबे, चन्द्र प्रकाश जांगड़े, रूपेश त्रिवेदी, प्रभाकर सिंह चंदेल, आलोक कुमार गुप्ता, अनिल सिंह चौहान और रवि सिंह राजपूत।नतीजे घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बिलासपुर में कई जगहों पर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। नव निर्वाचित सदस्यों ने भरोसा जताया कि वे मिलकर अधिवक्ताओं के हितों और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।

*बिलासपुर में जश्न-अधिवक्ताओं ने मनाया जीत का त्योहार*

चुनाव के नतीजे आने के बाद अधिवक्ताओं के खुशियों की लहर है।जिला कोर्ट में ढोल ताशा फूल मालाओं के साथ मिठाई खिलाने का सिलसिला जारी रहा।एक दूसरे को बधाई देकर अधिवक्ताओं ने गले मिलकर खुशियां बांटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *