Blog

इंदिरा सेतु के नीचे मिली महिला का शव का अब तक शिनाख्त नहीं

भीख मांगकर जीवन यापन करने की आशंका

बिलासपुर ।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा सेतु के नीचे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है और इसके लिए आसपास के पुलिस थाने में सूचना
भी दी गई है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि इंदिरा सेतु पुल के नीचे मिली महिला का शव लगभग दो से तीन दिन पुराना था।जिसके कारण वह काला पड़ चुका है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।पुलिस का अनुमान है कि महिला भीख मांगकर जीवन यापन करती थी। मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला की पहचान का करने में पुलिस जुटी हुई है लेकिन अब तक पुलिस को महिला संबंधी सुराग नहीं मिला है जिससे पुलिस को यह पता चल सके कि आखिरकार वह महिला कौन थी।

थाने में सूचना देने दे गुम महिला का भी हो सकता है खुलासा

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि थाना के सूचना देने से गुम हुई महिला के बारे में भी पता चल सकता है।
इसके लिए लगातार कोशिश करके संपर्क किया जा रहा है।
लेकिन थाने से भी किसी तरह की कोई खबर नहीं है।

वर्जन
महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।इसके लिए पूरे थाना में सूचना दी गई है।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *