मुरूम,रेत और मिट्टी का उत्खनन करने वाले गाड़िया जप्त….खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

खनिज तस्करों के हौसले बुलंद प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे थे उत्खनन
खनिज विभाग ने की कार्रवाई मामला थाने को सौंपा
बिलासपुर।चकरभाठा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मार्ग पर अवैध मिट्टी-मुरूम की खुदाई पर प्रतिबंध के बावजूद खनिज तस्करों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात एक बार फिर तस्कर नियम के खिलाफ जेसीबी मशीन से रेत उत्खनन करने लगे। इसकी भनक खनिज विभाग को लगी, विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। मौके पर दबिश देकर चार हाइवा वाहन और मशीन को जब्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए चकरभाटा थाने के सुपुर्द कर दिया है ।

इसी दौरान खनिज विभाग ने एक और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उड़ेला गांव के पास मुरूम की तस्करी की सूचना पर पहुंचे दल ने पांच हाईवा और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
पकड़े गए वाहनों को थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।जिनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही मुरूम मिट्टी और रेत की अवैध खुदाई
लगातार हो रही कार्रवाइ के बाद भी क्षेत्र में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।बल्कि हर दिन कही न कही पर अवैध उत्खनन करने का सिलसिला जारी है।इस बार देर रात अचानक हुई कार्रवाई के कारण पकड़ा गए है।लेकिन ऐसे कई जगह है जहां पर मिलीं भगत करके अवैध खुदाई करते है और किसी को भनक तक नहीं लगती है।
खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन पर 11 वाहन जप्त
खनिज अमला बिलासपुर ने तिफरा, चकरभाठा,छतौना, अमसेना, उड़ेला लाखसार, काठकोनी, तखतपुर, दर्री, खटोला, कोटा, भरनी, लमेर, लोखड़ी, पाटबाबा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ चकरभाठा, छतौना, अमसेना क्षेत्र से खनिज मुरुम का परिवहन करते 04 हाइवा वाहन एंव उड़ेला क्षेत्र से खनिज मुरुम का उतखनन करते 02 जे सी बी व 02 हाइवा वाहन को जप्त किया गया साथ ही छतौना क्षेत्र से खनिज फरसी पत्थर का परिवहन करते 01 टिपर वाहन को जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 09 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाटा की अभिरक्षा मे रखा गया है।इसके अतिरिक्त दर्री क्षेत्र मे खनिज गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा व लोखड़ी मंगला क्षेत्र खनिज रेत का परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। जप्त हाइवा को चौकी जूनापारा व ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया है। इस प्रकार कुल 11 वाहनों को खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्ती की कार्यवाही की गयी है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
वर्जन
अवैध मुरूम,मिट्टी रेत उत्खनन करने की सूचना पर कार्रवाई की गई है।जिसमें वाहनों को जप्त करके थाने में।रखा गया है।
राजू यादव
खनिज अधिकारी बिलासपुर