मोपका की जर्जर सड़कों पर भड़का जनआक्रोश, सड़क निर्माण की माँग को लेकर सांकेतिक धरना……

बेलतरा की ख़राब सड़को को लेकर कांग्रेस ने कहा“समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन…..
बिलासपुर । रामकृष्ण नगर, मोपका क्षेत्र की बदहाल सड़कों से परेशान लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी के लोगो ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रशासन को कड़ा संदेश दिया है।कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रवासियों का भी कहना है कि मुख्य सड़क और आंतरिक मार्ग इतने जर्जर हो चुके हैं कि बरसात के बाद भी पानी भरे गड्ढे सड़क जैसी पहचान ही मिटा देते हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को गंभीर चेतावनी दी है।

दरअसल मोपका की मुख्य सड़क और गली मार्ग पिछले कई वर्षों से मरम्मत के इंतजार में हैं। भारी गड्ढों, पानी भराव और कीचड़ की वजह से रोजमर्रा की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बरसात गुज़र जाने के बाद भी पानी गड्ढों में भरा रहता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। नागरिकों ने सड़क निर्माण की तत्काल शुरुआत की माँग की है और कहा कि यदि काम स्वीकृत है, तो उसकी समय-सीमा भी घोषित की जाएगी…धरना प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी ने भी भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है—चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या सामाजिक व्यवस्था। ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि जहां सड़कें बननी चाहिए, वहां नहीं बनाई जा रही हैं, और जंगलों में करोड़ों की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और कलेक्टरेट का घेराव किया जाएगा। कांग्रेसियो ने धरना के बाद रामकृष्ण की सड़को पर बैठ कर आंदोलन करने लगे ।

इधर विजय केशरवानी ने कहा कि महंगाई के नाम पर वसूली करने वाली भाजपा सरकार इन दो वर्षों में एक भी अच्छी सड़के नही बनी और न ही कांग्रेस कार्यकाल में बनी सड़को को मेन्टेन्स कर पाई ,सड़को में गड्डा है की गड्डा में सड़क है ,लोग समझ नही पा रहे है ,तोरवा से मोपका जाने वाली सड़क आज सबसे ज्यादा व्यस्ततम सड़को में से एक है फिर भी जन प्रतिनिधि और सरकार की उदासीनता जनता के प्रति उनकी उत्तरदायित्व को बताता है ।इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जा कर नारेबाजी की।
*मोपका के रहने वाले बोले,रोजाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है*
मोपका के रहवासियों को रोजाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से भरी सड़कों से गुजरना वाहन चालकों, महिलाओं, बुजुर्गों और खासकर स्कूली बच्चों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। वार्ड के पार्षद ने बताया कि बेलतरा विधायक को कई बार अवगत कराया गया है—जनता द्वारा भी और उनके द्वारा भी लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है।मोपका में लगभग 700 परिवारों ने कांग्रेस से समर्थन और समाधान की माँग की है।
*कांग्रेसियों ने सीएम और डिप्टी सीएम का पोस्टर गड्ढे में रखकर विरोध जताया*
नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव के पोस्टर पानी से भरे गड्ढों में रखकर विरोध जताया।
कांग्रेसियों ने कहा कि
भाजपा सरकार विकास नहीं कर रही है बल्कि आमजनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।जिसके कारण आमजनों की हालत ज्यादा खराब हो रही है।हर दिन गड्ढे के कारण हादसे हो रहे है।
*सड़को का धूल पहुंच रहा है घर तक,हर दिन होती है सफाई*
कालोनी और आसपास के लोगो ने बताया कि सड़क खराब होने से धूल से घरों की छत धूल से भर रहे है ।आधा समय केवल घर को साफ करने गुजर रहा है,बच्चे ,बुजुर्ग सांस जनित रोगों से परेशान है ,सड़क खराब होने के कारण एक्सीडेंट आएदिन हो रहे है ,कई लोगो ने अपना हाथ पैर तोड़वा कर हॉस्पिटल पहुंच चुके है। यह शहर का दुर्भाग्य है कि निगम को टैक्स देने वाले धूल भरी जिंदगी जीने को मजबूर है ,वही स्मार्ट सिटी के नाम पर ऐसी जगह सड़के बनाई जा रही है जहां दूर दूर तक कोई मकान नही है और वह निजी जमीन में समाप्त हो रही है ,जिससे आम जनता के पैसों को जनहित में न लगा कर स्वहित में लगाया जा रहा है
जनता को चलने तक के लिए सड़के मुहैय्या कराने में भाजपा सरकार असफल ,स्थानीय जन प्रतिनधि घोषणावीर हो गए है,पर जमीनी हकीकत कुछ और है।