Blog

उस्लापुर रेल ट्रैक पर युवक की आत्महत्या का खुलासा ….दिल्ली की GIRL FRIEND प्रियंका सिंह पर झूठे केस से प्रताड़ित करने का आरोप

गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

बिलासपुर।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की रात उस्लापुर रेलवे डाउन लाइन के पास ट्रेन से कटकर हुई एक युवक की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।घटना की मर्ग जांच और डिजिटल सबूतों की समीक्षा के बाद पुलिस ने मृतक गौरव ऊर्फ ईशांक सवन्नी की मौत का कारण झूठे केस और लगातार मानसिक प्रताड़ना को माना है। पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत आरोपित प्रियंका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल सिविल लाइन पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक गौरव सवन्नी 27 सितंबर की रात घर से गुस्से में निकला था और कुछ देर बाद उसका शव उस्लापुर रेल ट्रैक पर मिला।मर्ग कायम कर जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला,जिसमें स्पष्ट रूप से मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रियंका सिंह लिखा हुआ था।इसके अलावा, मृतक के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर भी यही संदेश दर्ज मिला।जांच में मृतक के पिता अशोक सवन्नी और गवाह नीरज माखिजा के बयान लिए गए, जिनमें दोनों ने बताया कि प्रियंका सिंह ने मृतक पर लगातार झूठे केस कराने और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दी थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। साइबर टीम द्वारा मृतक के मोबाइल की जांच में उसके भाई यश को भेजे गए मेल और चैटिंग भी बरामद हुई, जिनमें उसने अपनी मौत का कारण वही बताया है।सभी दस्तावेज, सुसाइड नोट, डिजिटल एविडेंस और गवाहियों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला पंजीबद्ध किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी को सौंपे गए विवरण में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत डहरिया ने पुष्टि की कि मृतक की आत्महत्या के पीछे प्रताड़ना के ठोस प्रमाण पाए गए, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

*आत्महत्या मामले की एसएसपी ने कराई थी बारीकी से जांच*

इस मामले को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी ने बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए थे।
जिसमें पुलिस ने बारीकी से जांच की,मृतक के मोबाइल और उसके काल डिटेल के अलावा उसके दोस्तो  और परिजनों से भी पूछताछ की।जिसमें खुलासा हुआ कि मृतक में एक लड़की की वजह से आत्महत्या की थी।

वर्जन
मामले की बारीकी से जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *