Blog

प्रॉपर्टी खरीदी के नाम पर स्कूल संचालक से 40 लाख की धोखाधड़ी

पैसे लेकर भी नही की जमीन की रजिस्ट्री

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी अजीत शुक्ला सरकंडा जो विस्डम द ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल के संचालक है उन्होंने भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 420 व 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

दरअसल प्रार्थी अजीत शुक्ला ने रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में उनका परिचय दिनेश प्रताप सिंह ने भास्कर त्रिपाठी से कराया । दोनों ने उन्हें विवेकानंद नगर स्थित एक मकान दिखाया और बेचने की बात कही। मकान पसंद आने पर 26 अप्रैल 2024 को 50 रुपये के स्टाम्प पर इकरारनामा तैयार किया गया, जिसमें दिनेश प्रताप सिंह और अरुण सिंह साक्षी बने। इसके बाद प्रार्थी ने अपने एसबीआई रायपुर खाते से 36 लाख रुपये भास्कर त्रिपाठी के खाते में ट्रांसफर किए।
तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री की अवधि समाप्त होने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके विपरीत, भास्कर त्रिपाठी और दिनेश सिंह ने आपस में मिलीभगत कर उक्त मकान का नया इकरारनामा तैयार कर लिया और संपत्ति एयू बैंक में बंधक होने की
जानकारी छिपाई। प्रार्थी को केवल फोटोकॉपी दस्तावेज दिखाए गए, जिनमें नामांतरण पत्रक भी नहीं था। बाद में मालूम हुआ कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से 40 लाख रुपये अग्रिम दिखाते हुए दूसरा इकरारनामा तैयार किया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *