Blog

बकायादारों पर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई 270 कनेक्शन कटे

जोड़ा कनेक्शन तो होगी एफआईआर,,बिजली चोरी पर सख्त चेतावनी

बिलासपुर । बिजली विभाग ने बकायादारों के खिलाफ बड़ी और सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद यह विशेष अभियान पूरे जिले में तेज़ी से चल रहा है। लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग अब सीधे करंट-एक्शन मोड में आ गया है।

दरअसल अभियान के तहत नेहरू डिविजन में अब तक बड़ी कार्रवाई की गई है। बिजली विभाग ने 50 हजार और 1 लाख रुपए तक के बकायादारों की सूची तैयार कर दी है। इनमें से 270 उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है, जिन पर 94 लाख रुपए का बकाया था।इसी के साथ 600 उपभोक्ताओं से दो करोड़ रुपए वसूल भी कर लिए गए हैं। लगातार चेतावनी के बावजूद बिल नहीं भरने वालों पर विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है।घरों और दुकानों में अचानक पहुंचकर टीमों ने कनेक्शन काटे और लोगों को तुरंत बकाया जमा करने की सलाह दी। जिला प्रशासन भी इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि पुराने बकाये जल्द से जल्द वसूले जा सकें।विभाग का कहना है कि बिजली सेवा को सुचारू रखने के लिए राजस्व वसूली बेहद जरूरी है। कई उपभोक्ता महीनों से बिल नहीं भर रहे थे, जिससे विभाग को करोड़ों का नुकसान हो रहा था।अधिकारी ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता बिल जमा किए बिना दोबारा कनेक्शन जोड़ता है या चोरी से बिजली चलाता है, तो उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना और एफआईआरदोनों की पूरी तैयारी है। बकाया जमा करने वालों को राहत मिलेगी, लेकिन लापरवाही करने वालों पर अब हर दिन कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का साफ संदेश बिल भरें, बिजली बचाएँ, परेशानी से बचें।

*बिलासपुर में बिजली विभाग का स्पेशल ड्राइव-छोड़ेंगे नहीं बकायादार*

बिजली अधिकारी का कहना है कि बिजली  के बड़े बकायादारो को बिल्कुल नहीं बक्शा जायेगा।इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
और घर भेजकर वासुकी अभियान तेज किया जायेगा।लेकिन बकायादारों को बिल्कुल नहीं बक्शा जायेगा।

वर्जन
बड़े बकायादारों और लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले ग्राहकों की सूची बनाई गई है।जिनके खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
बीबी नेताम
कार्यपालन अभियंता बिजली विभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *