Blog

ट्रैफिक ASP से भिड़े व्यापारी,सड़क जाम कर सीखाने लगे नियम का पाठ

यातायात सुधार अभियान में हंगामा, सड़क कब्जे पर एएसपी से उलझे दुकानदार

बिलासपुर । सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने निकली यातायात पुलिस के सामने एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जहां नियम लागू कराने पहुँचे अधिकारी ही उल्टा नियमों का पाठ सुनते दिखाई दिए। व्यापारी और उसका बेटा न सिर्फ सड़क जाम कर बैठे थे, बल्कि पुलिस कार्रवाई को रोकने की कोशिश में बहसबाज़ी पर उतर आए। अब सवाल यह है कि जब यातायात व्यवस्था सुधारने वालों को ही रोकने की कोशिश होने लगे, तो आम जनता की सुविधा का क्या होगा।

पूरी घटना बिलासपुर के गोलबाजार की है, जहाँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने अभियान पर निकले थे। पुलिस टीम व्यापारियों को समझाइश दे रही थी कि दुकानें और ठेले सड़क पर खड़े कर यातायात बाधित न किया जाए। लेकिन तभी व्यापारी का बेटा उलझने लगा और बात बढ़ते-बढ़ते पिता तक पहुँच गई। पिता की भाषा और अंदाज़ ऐसा था मानो वे पुलिस अधिकारियों को नहीं बल्कि किसी अदालत में फैसला सुना रहे हों। उन्होंने व्यापार संगठन का हवाला देकर पुलिस को ही नियम समझाने की कोशिश की, जबकि सड़क जाम करने में गलती उन्हीं की थी।
इस बीच दोनों के बीच बहस हुई और ट्रैफिक जाम को लेकर बातचीत होने लगी।जिसके कारण व्यापारियों ने विवाद करना शुरू कर दिया हालाकि कुछ लोगो के बीच में हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ।

*वायरल वीडियो में व्यापारी और ट्रैफिक एएसपी भिड़े*

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा  है कि व्यापारी और उसका बेटा किस तरह हठधर्मिता पर उतर आए, मानो सड़क उनके निजी उपयोग की जगह हो। इसके बावजूद पुलिस टीम अपने काम पर डटी रही और कार्रवाई बिना रुके पूरी की।इस बीच व्यापारियों ने नाराजगी भी व्यक्त की,लेकिन आमजनों ने ट्रैफिक की कार्रवाई को सही ठहराया।

*8 साल पहले भी हुई  थी कार्रवाई*

तकरीबन 8 साल पहले भी गोलबाजार में बिलासपुर तहसीलदार और ट्रैफिक डीएसपी
ने गोलबाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की थी।जिसमें जमकर हंगामा हुआ था।लेकिन कार्रवाई के बाद फिर से स्थिति जस की तस हो गई।
और अब एक बार फिर से गोलबाजार वैसा ही हो गया।जबकि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने से सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी और आने जाने वालो को भी राहत मिलेगा।

*कई स्थानों पर सड़क जाम करके करते है कारोबार*

शहर के ऐसे कई स्थान है जहां पर ट्रैफिक जाम मतलब सड़क जाम  करके कारोबार करते है।जो खुद खुलेरूप में चुनौती देते है।जिनको लगता है कि उनके ऊपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी।
यही कारण है कि लगातार शहर के कई कामर्शियल क्षेत्र के सड़क जाम करने अपना कारोबार करते है और आमजनता को परेशान करते है।

वर्जन
कार्रवाई के दौरान ऐसे बहसबाज़ लोग मिलना कोई नई बात नहीं, लेकिन यातायात सुधार के लिए सड़क को खाली रखना बेहद ज़रूरी है। व्यापारियों, ठेले वालों और दुकानदारों को सड़क पर कब्ज़ा करने से बचना चाहिए,क्योंकि इससे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है।

रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्रैफिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *