मकान बिक्री के नाम पर स्कूल संचालक से 40 लाख की ठगी करने वाले गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियो को किया गिरफ्तार
बिलासपुर । सरकंडा पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दरअसल प्रार्थी अजीत शुक्ला ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका परिचित दिनेश प्रताप सिंह ने अप्रैल 2024 में भास्कर प्रसाद त्रिपाठी से मुलाकात कराई। जिसने खुद को एसईसीएल कोरबा में कार्यरत बताते हुए अपना मकान बिक्री के लिए प्रस्तावित किया। मकान देखने और बातचीत के बाद 26 अप्रैल 2024 को 50 रुपये के स्टाम्प पर इकरारनामा तैयार किया गया, जिसमें तीन माह के भीतर रजिस्ट्री कराने की शर्त थी। प्रार्थी ने आरोपी भास्कर त्रिपाठी को 36 लाख रुपये ऑनलाइन दिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। समय सीमा समाप्त होने के बाद भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह ने 40 लाख रुपये के लेनदेन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर ठगी कर ली। जांच में पता चला कि संबंधित मकान बैंक में बंधक था, जिसकी जानकारी छुपाकर सौदा किया गया था। जिसकी शिकायत एसएसपी से की गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।जिसमें दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया ।पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट के पेश किया गया उसके बाद रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।