Blog

देश के सबसे बड़े चोरी कांड का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को IG ने किया सम्मानित….38 करोड़ से अधिक का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न का था बेसब्री से इंतजार,लेकिन मिला नगद इनाम

पुलिस कर्मियों में खुशी और निराशा दोनों बनी

बिलासपुर। पुलिस ने देश के सबसे बड़े चोरी प्रकरणों में शामिल दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह से 25 करोड़ के आभूषण चोरी और बिलासपुर में हुई 16 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह को गुड़ीमलकापुर हैदराबाद से गिरफ्तार करते हुए करीब 13 करोड़ रुपये के आभूषण भी बरामद किए।इस बेहतरीन उपलब्धि पर बिलासपुर रेंज के आईजी ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगद ईनाम राशि प्रदान कर सम्मानित किया है।इसमें कुल 15 हजार रुपये की राशि विभिन्न कर्मियों को उनके योगदान के अनुसार दी गई।इस सम्मान से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि साबित करती है कि बिलासपुर पुलिस हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और बड़े से बड़ा अपराध भी उजागर कर सकती है।

2023 का मामला अब तक अटका हुआ था,पुलिसकर्मियों को थी आस की होगा प्रमोशन

कवर्धा के सैलून संचालक ने बड़ी चोरी करने का मन बनाया था और लगातार चोरी करके करोड़ों कमा लिए थे।इसके बाद
आरोपी लोकेश श्रीवास ने फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के घर चोरी करने का सपना देखा था और मुम्बई के अलावा दिल्ली जाकर भी कई घरों को निशाना बनाया था।
जब पुलिसकर्मियों
ने आरोपी को दिल्ली जाकर पकड़ा और मामले का खुलासा किया तो खुद हैरान रह गए और इसी बीच दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि आरोपी को सौंप दी हमारा प्रमोशन हो जाएगा।लेकिन बिलासपुर की पुलिस ने नहीं सौंपा और सीधे यहां लेकर पहुंचे तब तत्कालीन आईजी के पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपायी और तारीफ की,तब पुलिस कर्मियों को उम्मीद जागी कि
उनका भी प्रमोशन जरूर होगा आईजी उनको आउट ऑफ टर्न प्रमोशन जरूर देंगे।इसी बीच फाइल अटका रहा और आईजी बदल गए।नए आईजी आए और फाइल को देखे तो खुद हैरान रह गए उन्होंने प्रमोशन की लंबी लिस्ट देखकर हैरानी जताई और तत्काल प्रमोशन देने की बजाए नगद इनाम देकर सम्मानित किया।इससे पुलिस कर्मियों की उम्मीदी पर पानी फिर गया ।हालाकि खुशी इस बात की हुई कि उनकी मेहनत का इनाम उनको मिला लेकिन जो सपने उन्होंने देखा था कि उनकों प्रमोशन मिलेगा उसमें पानी फिर गया।क्योंकि यह कोई छोटा चोरी नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा था।

सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी

  1. निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य – ₹2,000
  2. निरीक्षक अजहरुद्दीन – ₹1,700
  3. निरीक्षक भावेश शेंडे – ₹1,700
  4. उपनिरीक्षक कृष्णा साहू – ₹1,700
  5. सुबेदार शोभनाथ यादव – ₹1,400
  6. प्र.आर. 96 देवमन पुहुप – ₹1,000
  7. आरक्षक 679 सोनू पाल – ₹500
  8. आरक्षक 1084 तरुण केशरवानी – ₹500
  9. आरक्षक 1484 सत्या पटले – ₹500
  10. आरक्षक 1404 तदबीर पोर्ते – ₹500
  11. आरक्षक 953 विकास राम – ₹500
  12. आरक्षक 487 वीरेंद्र गंधर्व – ₹500
  13. आरक्षक 1317 बोदूराम कुमार – ₹500
  14. आरक्षक 822 प्रशांत सिंह – ₹500
  15. नि.आरक्षक निखिल राव जाधव – ₹500
  16. नि.आरक्षक 1437 सतीश भारद्वाज – ₹500
  17. आरक्षक 153 अविनाश कश्यप – ₹500

वर्जन

बिलासपुर पुलिस टीम ने उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता, तकनीकी समझ और कड़ी मेहनत से बड़े अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है। ऐसे कर्मी विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं।

डॉक्टर संजीव शुक्ला
आईजी बिलासपुर रेंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *