Blog

कृषि महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस अधिष्ठाता डॉ. चौरे ने भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल

बिलासपुर – बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में अधिष्ठाता डॉ. एन.के. चौरे के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया ।

मुख्य अतिथि डॉ. चौरे ने सभी उपस्थित जनों को भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा रखने तथा संविधान में वर्णित कर्तव्य एवं अधिकारों के निर्वहन की शपथ दिलाई। अपने उद्बोधन में डॉ. चौरे ने कहा कि इस दिन को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की संविधान के प्रति अमूल्य योगदान को सम्मानित करने और संविधान के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीय संविधान के सिद्धांतों जैसे की न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाना है। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो, इसलिए इस दिन को मनाया जाता है।

डॉ. चौरे ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्यस्मरण किया ।

आज के आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक, वैज्ञानिक, छात्र- छात्राएं एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *