Blog
घर घुसकर अकेली नाबालिग से छेड़छाड़

बिलासपुर ।सीपत थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने पिता के साथ सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर लगभग 2.30 बजे वह घर में सो रही थी, इसी दौरान ग्राम धनिया निवासी योगेश शर्मा 40 वर्ष घर में घुस आया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की।सीपत पुलिस ने आरोपी योगेश शर्मा पिता प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम धनिया को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।