Blog

चुनाव आयोग 28 नवम्बर तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 18 बीएलओ का करेगा सम्मान

प्रत्येक को मिलेगा प्रशस्ति पत्र के साथ 5 हजार की सम्मान राशि

बिलासपुर/मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले प्रथम तीन बीएलओ को चुनाव आयोग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ 5 हजार रूपए की नगद राशि भेंट की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से जहां की भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता है और उस भाग संख्या के बीएलओ द्वारा 28 नवम्बर 2025 तक गणना फॉर्म वितरण एवं संग्रहण तथा डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ इस पुरस्कार के हकदार होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर चयनित बीएलओ को जिला स्तरीय समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ का चिन्हांकन संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। ईआरओ द्वारा अनुशंसित बीएलओ ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 18 बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *