Blog
21 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

बिलासपुर। अवैध शराब का धंधा करने वाले एवं खरीदी_बिक्री करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए एसएसपी के निर्देशित किया हैं। जिसके अनुक्रम कोनी थाना के ग्राम जलसों में घर के आंगन और गांव बाजार में दो व्यक्ति अपने पास हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाशी लेने पर आरोपी तीजराम वर्मा के कब्जे से 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती ₹1800 मिला तथा आरोपी उत्तम वर्मा के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2400 रू कुल कच्ची महुआ शराब कीमती 4200 रू मिला आरोपियो के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया गया हैं।
