Blog

VIT यूनिवसिर्टी मे 19 साल की नेहा की मौत के परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर ।सीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बिलासपुर की 19 साल की स्टूडेंट नेहा साहुकार की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेहा VIT यूनिवर्सिटी में साइबर सिक्योरिटी व डिजिटल फॉरेंसिक की पढ़ाई कर रही थी। नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।भारी विरोध, आगजनी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के बीच नेहा के पिता सुनील साहुकार ने बताया कि बेटी 10 दिनों तक ICU में जिंदगी से जूझती रही और आखिरकार 24 नवंबर को दम तोड़ दिया।उन्होंने कॉलेज से बेटी की फीस वापस करने की मांग की है और आरोप लगाया है कि खराब भोजन और लापरवाही ने उनकी बेटी की सेहत बिगाड़ दी। नेहा की मौत के बाद से छात्रों का गुस्सा चरम पर है और यूनिवर्सिटी की अव्यवस्थाओं को लेकर भारी विरोध जारी है।पिता ने बताया कि नेहा बड़ी बेटी थी। उसकी छोटी बहन अभी कक्षा 6 में है। वो हमेशा कहती थी कि छोटी बहन को वो खुद से भी बेहतर पढ़ाई के अवसर दिलाएगी। जिस तरह की स्थिति से गुजरते हुए वो पढ़ रही है।ऐसी स्थिति में वो अपनी छोटी बहन को नहीं आने देगी। यही कारण है कि हमने प्रबंधन से फीस वापसी की मांग की है। जिससे हम अपनी छोटी बच्ची के लिए उस राशि को जमा कर सकें। जिससे हम अपनी बड़ी बेटी की इच्छा का मान रख सकें। परिजनों ने VIT यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और नेहा की मौत का जिम्मेदार ठहराया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *