मुख्यमंत्री के फोटो के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपमान जनक कार्यो को दिया अंजाम….कांग्रेसियों के इस कृत्य की भर्त्सना

दीपक बोले,आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ दुर्व्यवहार करना शर्मनाक हरकत….
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार चल रही है, वहीं कांग्रेसियों के आंखों की किरकरी बनी हुई है, वे कभी आदिवासियों की प्रगति नहीं देखना चाहते। उनकी मानसिकता सदैव आदिवासी विरोधी रही है।
बुधवार को हुए प्रदर्शन के दौरान यही वजह है कि आदिवासी सरल सौम्य कुशल नेतृत्व के धनी मुख्यमंत्री के फोटो के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपमान जनक कार्यो को अंजाम दिया। उन्होंने कांग्रेसियों के इस कृत्य की भर्त्सना की है। दीपक सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्शो के शासनकाल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कोई विकास कार्य ही नहीं किया। वे केवल भ्रश्टाचार कर कमाई में लगे हुए थे। उसका परिणाम उन्हें आज भुगतना पड़ रहा है। आम जनता उनके काले कारनामों और भ्रश्टाचार से परेशान हो गई थी, फलस्वरूप उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा था, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, राशन घोटाला जैसे अनेको घोटाले अब उजागर हो गये है।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेसी अब झूठे आरोप लगाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे है। विद्युत विभाग में ट्रांसफार्मर खरीदी घोटाला हुए, सभी टांसफार्मर खराब हो गये और उन टांसफार्मर को षड़यंत्र पर आग लगने का बहाना बना कर जला दिया गया। कांग्रेस शासनकाल में एक भी नयी सड़क नहीं बनायी गई और न ही सड़कों की मरम्मत का कार्य किया गया। आम जनता अभी तक इसे भुला नहीं पायी है। सड़कों में अंधेरा छाया रहता था खंभो में विद्युत एलईडी भी पैसो के अभाव में नहीं लगाया जाता रहा। जनता स्वयं इसे अपनी आंखो से देखा है और भुक्तभोगी रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि बहाने बना कर झूठे आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। सरकार जितने भी कदम उठा रही है वह आमजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए है। इसका लाभ जनता को मिल रहा है। धान खरीदी में भ्रश्टाचार रोकने सरकार ने टोकन प्रणाली लागू कर दिया है। सरकार भ्रश्टार रोकने सख्त कदम उठा रही है और भ्रश्टाचारियों को सीधे जेल भेजा जा रहा है।