सुधांशु मिश्रा को शहर तो महेंद्र गंगोत्री को मिली ग्रामीण जिले की कमान

कांग्रेस ने जारी की।शहर अध्यक्ष जिलाध्यक्ष की नई सूची जारी
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस व्यापक फेरबदल में पार्टी ने कई जिलों में नए चेहरों को मौका देते हुए संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया है। बिलासपुर जिले में भी बड़ा बदलाव किया गया है, जहाँ सुधांशु मिश्रा को बिलासपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं महेंद्र गंगोत्री को बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

दरअसल दोनों ही युवा कांग्रेस के दमदार नेता है जिनको पकड़ युवाओं में काफी है।और सभी कांग्रेसी नेताओं से भी अच्छा संबंध है।जिसके कारण बिलासपुर में अब काफी जोश देखने को मिलेगा।
सिद्धांशु बोले,संगठन को और करेंगे मजबूत
कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है।उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।संगठन को साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता रहेगी।भाजपा के खिलाफ आंदोलन करना जनता के लिए आवाज बनकर सड़क की लड़ाई लड़ना मेरी जिम्मेदारी है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेसी की नीति रीति और अनुशासन के रहकर काम किया जायेगा।एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जी जगहों में कांग्रेस कमजोर है वहां जाकर मजबूत करने का काम करेंगे।आने वाले विधान सभा का चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।
गंगोत्री बोले, मजबूत परियों के साथ भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे लड़ाई
कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री का कहना है कि उनके ऊपर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।उस पर बिल्कुल मेहनत करके खरा उतरेंगे।संगठन के साथ और सभी को साथ लेकर चलना है।एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ना है।ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने के अलावा कांग्रेस के लोगो को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और जनसंपर्क करके सदस्यता अभियान चलाएंगे।