फेसबुक,इंस्टाग्राम से दोस्ती,प्यार और फिर तलाक का भी मामला आया है आयोग के पास

पति से अलग रह रही महिला को न्याय दिलाएगा आयोग,15 दिन की चेतावनी
किरण नायक बोलीं,महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि
बिलासपुर।महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक का कहना है कि प्रदेश से अगर दो हजार मामले आए है तो इसमें सबसे ज्यादा 1100 से अधिक प्रताड़ना के मामले रायपुर के है।
उनका कहना है कि आयोग भी कई बार संज्ञान लेकर काम करता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने में आगे रहता है।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरण नायक
ने जिला पंचायत भवन के मीडिया से चर्चा की,उन्होंने कहा कि आजकल के युवा लोग लिव इन रिलेशनशिप पर ज्यादा भरोसा करते है।और फेसबुक इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई और उसके बाद प्यार करके फिर शादी करके पछतावा करने का जो सिलसिला है।जिसके बाद तलाक तक बात आ जाती है और यह प्रदेश में नहीं बल्कि देश भर में बढ़ रहा है।जिस पर रोक लगना जरूरी है।
यह अत्यंत चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुनवाई होती है लेकिन पुरुषों के साथ भी अन्याय नहीं किया जाता है।बल्कि दोनों पक्षों की सुनवाई करके ही मामले का निराकरण किया जाता है।
मीडिया से चर्चा करते हुए किरण नायक ने बताया कि महिला आयोग की लगातार हो रही जनसुनवाई का सीधा असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग में आने के बाद से पुलिस विभाग में भी मामलों की संख्या कम हुई है, क्योंकि आयोग कई मामलों का समाधान तेजी से कर रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रिय महिला आयोग की जनसुनवाई जहां प्रदेश में नहीं होती, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग लगातार हर जिले में जाकर जनसुनवाई कर रहा है, जिससे महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।किरण नायक ने बताया कि फिलहाल आयोग में करीब 1800 मामले पेंडिंग हैं, जिनकी सुनवाई लगातार की जा रही है। सोशल मीडिया की वजह से बढ़ रहे विवादों पर भी उन्होंने चिंता जताई। किरण नायक ने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाना है और इस दिशा में लगातार तेज और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।