Blog

सीएम की तस्वीर के साथ अपमानजनकहरकत करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ अपराध दर्ज

युवा मोर्चा ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की

युवा मोर्चा बोले,शहर का ट्रैफिक जाम करके कांग्रेसियों के किया आमजनों को परेशान

बिलासपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के फोटो के साथ अमर्यादित कृत्य करने के विरोध में युवा मोर्चा सिविल लाईन थाने में जाकर दोषियो पर कार्यवाही हेतु दिया ज्ञापन।

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक अत्यंत निंदनीय, असभ्य और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार–तार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के फोटो पर चप्पल से हमला किया, उन पर अपमानजनक व्यवहार किया। जिसके विरोध में भाजयुमो ने बिलासपुर के सिविल लाईन थाना जाकर FIR कर दोषियो के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने बताया की यह कृत्य केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य की 3 करोड़ जनता की गरिमा, संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा और लोकतांत्रिक विचारधारा पर सीधा हमला है। विरोध करना अलग बात है, लेकिन इस प्रकार की अराजक, असभ्य और हिंसक मानसिकता किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा से आदिवासियों का अपमाम किया जाता रहा है पूर्व में भी हमने देखा कीदेश की महामहिम राष्टपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी को भी राष्ट्र पत्नी बोलकर अपमानित किया गया और अब छत्तीसगढ़ में सीधा और साफ सुधरी छवि के आदिवासी मुख्यमंत्री जी के सुशासन व्यवस्था को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है और इसी वजह से एक आदिवासी नेता व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की जाति/समुदाय को लक्षित करके यह घृणित कार्य किया गया है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि


* दोषियों की तुरंत पहचान की जाए,

* उपलब्ध वीडियो/फोटो के आधार पर FIR दर्ज की जाए,

* और कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए।


किसी भी राजनीतिक दल को लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन अराजकता, अभद्रता और संवैधानिक पद का अपमान—यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।

*बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर की नारेबाजी*

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नेहरू चौक में रैली के दौरान रास्ता अवरुद्ध करने और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीर के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं विजय पांडेय, विजय केशरवानी, शदाब खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में धरना-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान चौक को चारों ओर से घेर लिया गया,भारी भीड़ और अवरोध के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके साथ ही युवा मोर्चा ने सिविल लाइन थाना में जमकर नारेबाजी की।

*नेहरू चौक जाम करने पर शिकायत दर्ज*

बीजेपी युवा मोर्चा का आरोप है कि यह प्रदर्शन सिर्फ विरोध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर शहर की व्यवस्था को बाधित किया गया।जिसके कारण पुरा शहर ट्रैफिक जाम से परेशान रहा और लोग अस्त व्यस्त रहे।नेहरू चौक के अलावा अन्य चौक चौराहों पर भी फर्क पड़ा।जिसमें आने जाने वालो को ट्रैफिक जाम में घंटे फंसना पड़ा।

*कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर संवैधानिक पद का अपमान करने का आरोप*

युवा मोर्चा की शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पोस्टर को हाथ में लेकर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं और उनकी तस्वीर पर प्रहार किया, जो न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँचाता है बल्कि उन नागरिकों का भी अपमान है जिन्होंने मुख्यमंत्री को चुनकर राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। मामले से क्षुब्ध बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी सिविल लाइन, बिलासपुर को शिकायत सौंपकर सभी संबंधित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की ।

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष,शहर अध्यक्ष और अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ अपराध दर्ज*

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय, शदाब खान व अन्य के खिलाफ धारा 190,191(2),126(2),352 के तहत केस दर्ज कर लिया है।एफआईआर दर्ज करने के बाद वीडियो फुटेज चेक किया जा रहा है इसमें और भी लोगो के नाम सामने आ सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *