Blog

खाद्य विभाग की कार्रवाई में सवा 2 लाख का अवैध धान जब्त

बिलासपुर/जिला प्रशासन की अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस क्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने दो स्थलों पर छापामार कार्रवाई कर 2.13 लाख रूपए के अवैध धान जब्त किये। आरोपियों के खिलाफ मण्डी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि दो संस्थाओं में 172 बोरी धान बरामद किया गया है। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों से बनी टीम द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। इनमें मस्तुरी के गतौरा के एक व्यापारी से 112 बोरी धान और ग्राम सलका बेलतरा निवासी अशोक कुमार कश्यप के बाकदता से 60 बोरी धान शामिल हैं। अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब तक जिले में अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के कुल 25 प्रकरण तैयार किये गए हैं। इनसे लगभग 25 लाख रूपये मूल्य के 813 क्विंटल धान बरामद किये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *