तिफरा झाड़ियों में मिली जली हुई लाश उत्तरप्रदेश के ड्राइवर की निकली
24 दिन की पुलिस जांच में हुआ खुलासा
बिलासपुर।तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में 7 नवंबर को मिली जली हुई लाश का आखिरकार राज खुल गया है। लगभग 24 दिन की पड़ताल, मोबाइल सर्विलांस और वीडियो फुटेज के बाद पुलिस ने शव की पहचान उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के सोनभद्र निवासी गोपाल कुमार 24 साल के रूप में की है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सिरगिट्टी पुलिस के बताया कि तिफरा के सब्जी मंडी स्थित झाड़ियों में एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी।लाश को पहचान करने के लिए पुलिस को काफी एडी चोटी एक करना पड़ा था।पुलिस के आसपास के लोगों पूछताछ की,उसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा और संदेहियों से भी पूछा लेकिन कुछ नहीं पता चला।तब पुलिस ने
अपने स्तर से फिर से जांच में जुटी और शुरुआत की,जिसमें पुलिस ने जांच करने का एंगल बदला और
घटनास्थल से जले हुए कपड़े, मोबाइल के अवशेष और अन्य सामान को लेकर फिर बारीकी से जांच करने में।जुटी रही। इसके बाद पुलिस ने पोस्टर, सोशल मीडिया कैंपेन और आसपास के राज्यों की सूची से 250 मोबाइल नंबर खंगाले।इनमें से 17 मोबाइल नंबर बंद मिले,जिनमें एक लोकेशन यूपी तक ट्रेस हुई। उसी सिम की कॉल डिटेल से मृतक की पहचान आगे बढ़ी।पत्नी से मिलान के बाद कपड़े और कुछ सामान के आधार पर शव की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार मृतक ट्रक ड्राइवर गोपाल कुमार 24 साल था जो मिर्जापुर अंतर्गत सोनभद्र जिले का रहने वाला था,और घटना से 22 दिन पहले घर से निकला था। जो बिलासपुर आकर ड्राइवरी का काम करता था ।6 नवंबर की रात उसने घर पर आखिरी बार बात की और बताया कि वह बिलासपुर के पास है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था और लोकेशन नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज में मृतक को घटना की रात करीब शराब दुकान से शराब खरीदते देखा गया था। उसके बाद वह किसके साथ गया और क्या हुआ,यह अब भी पुलिस के लिए बड़ा सवाल है। जांच टीम अब कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और संदिग्धों के लिंक खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।इसके लिए पुलिस मुखबिर लगाई है और शराब दुकान के भी सीसीटीवी फुटेज और उसके आसपास के भी फुटेज को खंगाल रही है।ताकि कही कुछ सुराग मिल सकें।
*सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यम से जांच में जुटी पुलिस*
पुलिस का कहना है कि हत्या किसी न किसी कारण से हुआ है और किसने किया है यह अभी तक पता नहीं चला है।लेकिन जिसने भी हत्या की घटना को अंजाम दिया है वह शातिर है जिसमें हत्या करने के बाद लाश को जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश की थी।जिसके कारण पुलिस को काफी
समस्या हुई और अंत के पहचान कर लिया गया है।
वर्जन
तिफरा की झाड़ियों में जली हुई लाश मिलने के मामले में मृतक की शिनाख्त हुई है।जो सोनभद्र जिले का रहने वाला था।अब पुलिस मृतक के हत्यारों की खोजबीन करने में जुटी हुई है।
निमितेश सिंह
सीएसपी सिविल लाइन