Blog
चंद्रप्रकाश बने प्रदेश प्रवक्ता

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षकों के सबसे बड़े संगठन सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने प्रदेश में संगठन के कार्य को देखते हुए कोटा (बिलासपुर) से शिक्षक और पूर्व जिला प्रवक्ता रहे चंद्रप्रकाश तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा है…उल्लेखनीय है कि चंद्र प्रकाश तिवारी संगठन मे एक ऊर्जावान शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने प्रांत में महत्वपूर्ण दायित्व देने के लिए प्रांत अध्यक्ष रविंद्र राठौर, संयोजक मनीष मिश्रा सलाहकार रंजीत बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुर्रे, जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय एवं प्रांत एवं जिला के संपूर्ण टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है….