सर्व दलीय लिंगियाडीह बचाओं आंदोलन को मिलने लगा सभी वर्ग तथा सामाजिक समर्थन
सूर्यवंशी तथा साहू समाज के साथ ही साथ अन्य समाजों का भी समर्थन मिला
113 परिवार मूल भूखे-प्यासे दे रहे हैं धरना आंदोलन
बिलासपुर।लिंगियाडीह बचाओं सर्वदलीय धरना आंदोलन विगत 11 दिन से लगातार जारी है जहाँ सैकड़ो महिला महिलाएँ बच्चे शामिल होकर अपने हक एवं अपना आशियाना बचाने प्रयासरत है, हम धरना आंदोलन को हर वर्ग, संगठन तथा सामाजिक स्तर पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रोज लिंगियाडीह के रहवासी बैठे रहते है. ज्ञात हो कि दुर्गानगर एवं चौक के पास रह रहे 113 परिवार को चिन्हांकित कर उनके रह रहे स्थान पर गार्डन, काम्प्लेक्श बनाने की निगम द्वारा योजना बनाई जा रही है। ज्ञातव्य हो कि विगत 50 वर्षों से काबिज इन परिवारों को बेदखल करने का मंशा सरकार बना रहा है। जबकि इन परिवारों से सम्पत्तिकर व अन्य टैक्स वसूला जा रहा है। पूर्व में इन परिवारों को राजीव आश्रय के तहत पट्टा दे दिया गया है। फिर भी उन्हें नही बक्श रहे हैं। ज्ञात हो कि नगर निगम के जोन क्रमांक-07 के द्वारा 10/- रूपये प्रति फिट के हिसाब से प्रिमियर राशि पट्टा के नाम पर लिया है। बकायदा उन्हें रसीद भी दिया गया है फिर भी इनका घर आवास प्रस्तावित गार्डन एवं काम्प्लेक्स की भेंट चढ़ाया जा रहा है। जबकि शासन के नियमानुसार जहाँ रह रहे हैं वहाँ उन्हें पट्टा देने का है। इसके पहले 09 माह पूर्व अपोलो के सामने रामनगर, श्यामनगर तथा चिंगराजपारा सड़क एवं नाली के नाम पर सैकड़ो मकान, दुकान पहले तोड़ दिया गया है। अब दुर्गानगर बस्ती को उजाड़ने को लगा है। एवं आस-पास के क्षेत्र मोपका, चिल्हांटी, चिंगराजपारा, बहतराई, खमतराई, बिरकोना, मंगला में भी निगम द्वारा तोड़-फोड़ किये जाने की चर्चा है। इस आंदोलन को सभी वर्ग एवं सामाजिक स्तर पर भी व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। आज 11 वाँ दिन साहू समाज अपना समर्थन देने पहुँचे तथा इन गरीबों के घर को न उजाड़ने की मांग की है। वक्तावों ने पहले व्यस्थापन करने की बात कही है। आज साहू समाज के मुकुंद साहू, राजकुमार साहू, भोलाराम साहू, शिवकुमार, कृष्णानंद साहू, संतोष साहू, सचिन, शांति साहू, सरिता साहू, लक्ष्मीन साहू, सतरूपा साहू, पूर्णिमा साहू, विद्या साहू, शिवा साहू, सीता साहू धरना में बैठे वहीं साखन लाल, पवनदास मानिकपुरी, चिंटू मानिकपरी, श्रवण, प्रशांत मिश्रा, चतुर सिंह, रीता देवांगन, लक्ष्मी सिंह, यशोदा पाटिल, पिंकी गुप्ता, सचिन कश्यप, ओम प्रकाश सूर्या, दुर्गा कुर्रे, प्रमिला मानिकपुरी, सोनबाई ठाकुर, शिवकुमारी देवांगन तथा मधु यादव सहित सभी वर्गो का व्यापक समर्थन मिल रहा है