Blog

धारदार हथियार से हत्या कर तालाब में फेंका शव…..कोटा पुलिस जुटी जांच में

सीने-पीठ में पत्थर बांधकर की गई थी वारदात

कोटा पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर।कोटा स्थित घोरामार गांव में मुर्गी फार्म चलाने वाले युवक की लाश गांव के तालाब में तैरते मिली है।लाश मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश कों देखी तो पता चला कि एक सफ्ताह पहले गुम हुए इंसान की लाश है
युवक की किसी के बेरहमी से हत्या करके पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया था।पुलिस कई पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है।

कोटा क्षेत्र के घोरामार गांव में रविवार को फेंकू बंधानी तालाब में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव में ही मुर्गी फार्म चलाने वाले धीरज साहू 25 के रूप में हुई है।जो 30 नवंबर की रात से लापता था। हत्यारों ने युवक पर बेरहमी से हमला किया और हत्या के बाद उसके सीने व पीठ में पत्थर बांधकर शव को तालाब में फेंक दिया था, ताकि वह सतह पर न आ सके। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा पुलिस ने बताया कि धीरज साहू रात को भोजन करने के बाद रोज की तरह मुर्गी फार्म के लिए निकले थे, लेकिन अगले दिन वह घर नहीं लौटे। सुबह धीरज के परिजन फार्म पहुंचे तो वहां भी उनका कोई पता नहीं चला। दिनभर तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन कोटा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर खोजबीन शुरू की। धीरज का अंतिम लोकेशन फार्म हाउस का मिलने के बाद पुलिस उसकी मोबाइल लोकेशन, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ करने में जुटी रही , लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को
बाहर निकाला गया तो उसके सीने और पीठ में गमछे से बंधे भारी पत्थर मिले। युवक के चेहरे, कान के पास और पीठ पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। उसके शरीर पर गहरी चोटें थीं और पसलियां तक टूट चुकी थीं, जिससे साफ है कि हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस का मानना है कि वारदात में युवक के परिचित ही शामिल हो सकते हैं। हत्या की नृशंसता को देखते हुए पुलिस इसे प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है। गांव में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदेहियों की सूची तैयार की जा रही है।

*फार्म हाउस के पीछे ही तालाब, सात दिन तक डूबा रहा शव*

फार्म हाउस के ठीक पीछे स्थित इस तालाब में परिजन कई बार तलाश करने पहुंचे थे, लेकिन पानी की गहराई और पत्थरों के वजन के कारण शव सतह पर नहीं आ पाया। सात दिनों तक पानी के भीतर रहने के बाद जब शव फूल गया, तब वह ऊपर आया और रविवार को ग्रामीणों की नज़र पड़ी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव
को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

वर्जन
युवक की किसी के बेरहमी से हत्या करके तालाब में पत्थर बांधकर फेंका है।संदेहियों और और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

तोपसिंह नवरंग
टीआई कोटा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *