तालाब में युवक की मिली लाश के हत्यारों का अब तक सुराग नहीं जुटा सकी पुलिस

सीने-पीठ में पत्थर बांधकर की गई थी वारदात,कोटा पुलिस हवा में मार रही हाथ
पांव
बिलासपुर।कोटा स्थित घोरामार गांव में मुर्गी फार्म चलाने वाले युवक की लाश गांव के तालाब में तैरते मिली है।लाश मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश कों देखी तो पता चला कि एक सफ्ताह पहले गुम हुए इंसान की लाश है
युवक की किसी के बेरहमी से हत्या करके पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया था।पुलिस कई पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। लेकिन अब तक
हत्यारे का पता नहीं लगा सकी है।बल्कि पुलिस हवा के हाथ पांव मार रही है और संदेहियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
कोटा क्षेत्र के घोरामार गांव में रविवार को फेंकू बंधानी तालाब में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव में ही मुर्गी फार्म चलाने वाले धीरज साहू 25 के रूप में हुई है।जो 30 नवंबर की रात से लापता था। हत्यारों ने युवक पर बेरहमी से हमला किया और हत्या के बाद उसके सीने व पीठ में पत्थर बांधकर शव को तालाब में फेंक दिया था, ताकि वह सतह पर न आ सके। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लेकिन दूसरे दिन भी कोटा पुलिस हवा मेही हाथ पांव मार रही है।
पुलिस ने युवक को मारकर फेंकने वाले हत्यारे की खोजबीन अब तक नहीं कर सकी
है। हालाकि संदेहियों
से पूछताछ हो रही है।लेकिन नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।जिसके कारण पुलिस सरदर्द बढ़ते जा रहा है। माना जा रहा है कि यह हत्या में अभी तक पुलिस कई लोगो से पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं मिला है।जिसके कारण
ग्रामीणों और परिजनों के भी नाराजगी देखी गई है।जिन्होने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
वर्जन
हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही काल डिटेल भी खंगाला जा रहा हैं।
तोपसिंह नवरंग
टीआई कोटा थाना