गुरु घासीदास जयंती पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन,
विजेता खिलाड़ी जयंती समारोह में होंगे सम्मानित,
बिलासपुर ।गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में जरहाभाटा स्थित आदिवासी छात्रावास में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी गुरु घासीदास जयंती समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा की दिशा में लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रावास परिसर में एक बड़े मंच की आवश्यकता रखी गई, जिस पर विधायक ने शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में उत्साह व ऊर्जा का संचार करने वाली साबित हुई।आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को निखारना है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में दर्जनों छात्रों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।